Chhattisgarh Elections 2023
नक्सलवाद, परिवारवाद और बस्तर में कांग्रेस की स्थिति पर महेंद्र कर्मा के बेटे छविंद्र कर्मा
जल्द ही छत्तीसगढ़ की जनता नई सरकार के लिए मतदान करने वाली है. चुनावी कवरेज के लिए न्यूज़लॉन्ड्री और द न्यूज़ मिनट की टीम ग्राउंड पर पहुंच चुकी है. इसी सिलसिले में हमारी टीम ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से अपनी किस्मत आजमा रहे कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार छविंद्र कर्मा से बात की.
मालूम हो कि दंतेवाड़ा में लंबे वक्त से कर्मा परिवार का दबदबा रहा है. महेंद्र कर्मा की साल 2013 में एक नक्सली हमले के दौरान मौत हो गई थी. इस हमले में कांग्रेस के और भी कई वरिष्ठ नेता शहीद हुए थे.
हमारी टीम ने छविंद्र से उनके चुनाव प्रचार, परिवारवाद और नक्सलवाद समेत कई मुद्दों पर सवाल पूछे. जिनके जवाब छविंद्र ने बड़ी ही साफगोई से दिए. परिवारवाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें जनता चुन कर भेज रही है न कि कोई उन्हें नॉमिनेट कर रहा है.
पिछले चुनाव में मिली हार और मां के साथ उनकी नाराजगी की ख़बरों को लेकर भी छविंद्र ने साफगोई से जवाब दिए. साथ ही दावा किया कि इस बार फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी. देखिए ये पूरी बातचीत.
Also Read
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage