Khabar Baazi
महुआ, प्रियंका, अखिलेश और राघव समेत कई विपक्षी नेताओं को एप्पल का अलर्ट- 'आपका फोन हैक करने की हो रही कोशिश'
भारत के कई विपक्षी नेताओं को फोन निर्माता कंपनी एप्पल की ओर से एक सूचना मिली है. इसके मुताबिक, "एप्पल का मानना है कि उनके फोन को राज्य-प्रायोजित हमलावरों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है, जो कि एप्पल आईडी से जुड़े आईफोन को खतरे में डालने की कोशिश कर रहे हैं."
द वायर की रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल ने जिन नेताओं को अभी तक इस बारे में सूचित किया है. उनमें विपक्षी दलों के 9 नेता और दो पत्रकार शामिल हैं. सभी 11 लोगों के नाम इस प्रकार हैं:-
1. महुआ मोइत्रा (तृणमूल कांग्रेस सांसद)
2. प्रियंका चतुर्वेदी (शिवसेना यूबीटी सांसद)
3. राघव चड्ढा (आप सांसद)
4. शशि थरूर (कांग्रेस सांसद)
5. असदुद्दीन ओवैसी (एआईएमआईएम सांसद)
6. सीताराम येचुरी (सीपीआई (एम) महासचिव और पूर्व सांसद)
7. पवन खेड़ा (कांग्रेस प्रवक्ता)
8.अखिलेश यादव (समाजवादी पार्टी अध्यक्ष)
9. सिद्धार्थ वरदराजन (संस्थापक संपादक, द वायर)
10. श्रीराम कर्री (निवासी संपादक, डेक्कन क्रॉनिकल)
11. समीर सरन (अध्यक्ष, ऑब्ज़र्वर रिसर्च फाउंडेशन)
इन सभी को एप्पल ने एक ई-मेल भेजकर सूचित किया है. ई-मेल का शीर्षक है- "अलर्ट: राज्य-प्रायोजित हमलावर आपके आईफोन को निशाना बना सकते हैं"
इसमें आगे कहा गया है, "आप कौन हैं या आप क्या करते हैं, ये हमलावर संभवतः आपको व्यक्तिगत रूप से निशाना बना रहे हैं. यदि आपके उपकरण के साथ किसी राज्य-प्रायोजित हमलावर ने छेड़छाड़ की है, तो वे आपके संवेदनशील डेटा, संचार, या यहां तक कि कैमरा और माइक्रोफ़ोन के जरिए आप तक पहुंचने में सक्षम हो सकते हैं.”
एप्पल ने आगे लिखा, “हालांकि, यह संभव है कि उनका एक गलत सूचना हो लेकिन फिर भी ई-मेल पाने वालों से आग्रह कि कृपया इस चेतावनी को गंभीरता से लें."
गौरतलब है कि एप्पल की इस चेतावनी की भाषा वही है, जो उसने अतीत में दुनिया भर में स्पाइवेयर के पीड़ितों को सचेत करने के लिए इस्तेमाल की है.
भारत में कम से कम पांच व्यक्तियों को यह अलर्ट एक ही समय में (कल रात 11:45 बजे) आया.
इस मेल का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए शिवसेना सांसद प्रियंका चतुवेर्दी ने ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, “मुझे हैरानी है कि ये कौन है? उन्हें शर्म आनी चाहिए. ट्वीट में उन्होंने गृहमंत्री को भी टैग किया और लिखा कि आपके ध्यानार्थ.
इसी तरह महुआ मोइत्रा ने भी ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, “एप्पल से मुझे चेतावनी भरा संदेश और ईमेल मिला कि सरकार मेरे फोन और ईमेल को हैक करने की कोशिश कर रही है.”
महुआ ने इस ट्वीट में गृह मंत्रालय को भी टैग किया. और तंज करते हुए लिखा कि अडाणी और प्रधानमंत्री के नाम पर धमकाने वालों, मुझे आप पर तरस आ रहा है.
वहीं, प्रियंका चतुर्वेदी को टैग करते हुए महुआ ने लिखा कि उन दोनों के अलावा तीन और भारतीय लोगों को ऐसा अलर्ट आ चुका है.
पवन खेड़ा ने ई-मेल का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा कि प्रिय मोदी सरकार, आप ऐसा क्यों कर रहे हैं?
इंटरनेट फ्रीडम फाउडेंशन के अपार गुप्ता ने इस अलर्ट के बारे में ट्वीट किया. उन्होंने इस बारे में विस्तार से बताते हुए लिखा कि क्यों यह एक गंभीर मामला है और इसे हल्के में नहीं लिया सकता है.
इसके अलावा शशि थरूर, असद्दुदीन ओवैसी, सुप्रिया श्रीनेत, ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के संस्थापक समीर सरन ने इस बारे में ट्वीट किया. सबने वैसा ही मेल ट्वीट करते हुए लिखा कि उनको एप्पल की ओर से ये सूचना मिली.
Also Read
-
‘Was just trying to pass water’: Jamia detentions and campus shutdown deepen standoff over union
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra
-
Will Gen Z vote out the BJP in ‘27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
The path of Cyclone Arnab went through India’s plans for data centres and future growth