Report
'एक लाख का चालान भर दूंगा लेकिन 'हिंदू' वाला स्टीकर नहीं हटाऊंगा'
वाहनों पर जाति और धर्म लिखने का चलन बढ़ता जा रहा है. आपको कुछ ऐसी गाड़ियां जरूर देखने को मिल जाएंगी जिन पर गाड़ी मालिक का धर्म या जाति लिखी होगी या फिर इसका कोई सांकेतिक धार्मिक चिन्ह होगा.
हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐसे स्टीकर्स लगाने वाले वाहनों के चालान काटने की मुहिम शुरू की. हजारों गाड़ियों के चालान काटे गए. मोटर वाहन अधिनियम के तहत रजिस्ट्रेशन प्लेट पर स्टीकर्स लगाने पर पाबंदी है. हालांकि, गाड़ी की बॉडी पर स्टीकर लगाने को लेकर कोई स्पष्ट कानून नहीं है. इस बारे में हर राज्य में अलग-अलग कानून है. कहीं पर पूरी तरह बैन है तो कहीं पर छूट है. ऐसे में लोग धड़ल्ले से अपनी गाड़ियों पर जाति और धर्म के स्टीकर लगाते हुए नजर आते हैं.
हमने गाड़ी पर स्टीकर लगाने वाले और इनकी बिक्री करने वाले दुकानदारों से बात की. इस दौरान ये जानने की कोशिश की कि आखिर किस धर्म या जाति के स्टीकर्स सबसे ज्यादा डिमांड में हैं.
हमने पाया कि आजकल ‘हिन्दू’ लिखा स्टीकर सबसे ज्यादा चलन में है. लोगों ने हमें बताया कि यह इसी साल बाजार में आया है. इससे पहले ‘हिन्दू’ लिखा स्टीकर कभी भी बिक्री में नहीं रहा है.
एक दुकानदार ने हमें बताया कि भारत 'हिन्दू राष्ट्र' है इसलिए ऐसे स्टीकर्स ज्यादा बिकते हैं. अपनी मोटरसाइकिल पर 'हिन्दू' स्टीकर लगाए सुधीर ने कहा कि मैं एक लाख का चालान भरने के लिए तैयार हूं लेकिन स्टीकर नहीं हटाऊंगा.
देखिए यह ग्राउंड रिपोर्ट-
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra