Khabar Baazi
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स ने दुनियाभर में बैन किया ‘द लिवर डॉक’ का अकाउंट
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘X’ ने ‘द लिवर डॉक’ नाम के ट्विटर अकाउंट को दुनियाभर में बैन कर दिया है. इसके यूजरनेम (@theliverdr) पर ‘अकाउंट विथहेल्ड’ का नोटिफिकेशन दिखाई पड़ रहा है. जिसके आगे लिखा है कि इसे कानूनी आदेश (लीगल डिमांड) के आधार पर बंद किया गया है.
जानकारी के बाद पता चला है कि अकाउंट को बेंगलुरू की एक स्थानीय अदालत के आदेश पर बंद किया गया है. इस बारे में अकाउंट के संचालक केरल के हेपेटोलॉजिस्ट और चिकित्सक-वैज्ञानिक ‘एबी फिलिप्स’ ने ट्वीट भी किया था. जिसे फिलहाल देखा नहीं जा सकता. (नीचे स्क्रीनशॉट में आप वो ट्वीट देख सकते हैंं)
अकाउंट बैन होने से पहले ‘द लिवर डॉक’ ने जानी मानी फार्मा कंपनी हिमालय आयुर्वेद की आलोचना करते हुए लिखा, ‘हैलो हिमालय, शर्म आनी चाहिए आपको. खंडन करने का ये तरीका सही नहीं है. जब आपके पास अपनी कमियों के लिए कोई तर्कसंगत जवाब नहीं होता है तो आप उन्हें उजागर करने वाले को ही निशाना बनाने लगते हैं.”
अकाउंट के संचालक एबी फिलिप्स को होला एन्ड होला एडवोकेट्स द्वारा यह जानकारी दी गई कि उनके खिलाफ बेंगलुरु की स्थानीय अदालत में हिमालय वेलनेस कॉरपोरेशन की ओर से मानहानि की एक याचिका दायर की गई है. जिस पर कोर्ट ने याचिकाकर्ता को अंतरिम राहत देते हुए ‘द लिवर डॉक’ के 'एक्स' अकाउंट को फिलहाल बैन करने का आदेश दिया है. हालांकि, कोर्ट का अंतिम फैसला आना अभी बाकी है. मामले में अगली सुनवाई 5 जनवरी 2024 को होनी है.
गौरतलब है कि एबी फिलिप्स पिछले पांच वर्षों से एलौपैथिक दवाओं के उपयोग के कारण उत्पन्न होने वाली बिमारियों से पीड़ित रोगियों का इलाज कर रहे थे और वो 2019 से ही आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा पद्धति की भी आलोचना करते आ रहे हैं.
Also Read
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
A BJP worker in Uttarakhand objected. Voters in Kichha who never knew him are off the roll