Khabar Baazi
मानहानि के मामले में हिंदू पोस्ट, कर्मा न्यूज़ के खिलाफ समन
समाचार वेबसाइट द न्यूज़ मिनट और इसकी मुख्य संपादक धान्या राजेंद्रन के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाने के आरोप में डिजिटल आउटलेट्स हिंदू पोस्ट, कर्मा न्यूज़ और इंडस स्क्रॉल के खिलाफ बेंगलुरु की एक अदालत ने समन जारी किए हैं. राजेंद्रन और स्पंकलेन मीडिया ने इस मामले पर याचिका दायर की थी. जिसमें उन्होंने एक मीडिया कार्यक्रम ‘कटिंग साउथ’ आयोजित करने को लेकर (द न्यूज़ मिनट और स्पंकलेन मीडिया के खिलाफ) इन संस्थानों पर ‘दुर्भावनापूर्ण सामग्री’ प्रकाशित करने का आरोप लगाया. साथ ही बिना किसी शर्त के सार्वजनिक माफी और एक लाख रुपये जुर्माने की मांग की.
बेंगलुरु सेशन कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 11 नवंबर तय की है. साथ ही इन डिजिटल आउटलेट्स को इस मामले पर समन भेजा है.
मालूम हो कि ‘कटिंग साउथ’ का आयोजन केरल मीडिया अकादमी ने किया था. मार्च में आयोजित सेशन में द न्यूज़ मिनट, न्यूज़लॉन्ड्री और कंफ्लुएंस मीडिया ने भी हिस्सा लिया था. कर्मा न्यूज़ और अन्य ने ‘कटिंग साउथ’ को ‘अलगाववादी आंदोलन’ बताया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि आयोजनकर्ता को अमेरिका और कनाडा के ‘एंटी इंडिया ग्रुप’ के लोग फंड करते हैं.
आरोप लगाने वालों में से एक मलयाला मनोरमा नामक एक न्यूज़ वेबसाइट के रिपोर्टर बिनु विजयन ने राजेंद्रन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें राजेंद्रन पर जिहादियों के साथ संबंध होने का आरोप लगाया था. हालांकि, शुरुआती जांच के बाद मामले को बंद कर दिया गया और एफआईआर दर्ज नहीं की गई. लेकिन डिजिटल आउटलेट्स ने इस बारे में झूठी ख़बर प्रकाशित की. ख़बर में कहा गया कि एनआईए और आईबी ने मामले पर राजेंद्रन से पूछताछ की.
न्यूज़लॉन्ड्री और कंफ्लुएंस मीडिया ने भी कर्मा न्यूज़ के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया है. मामले में 2 करोड़ रुपये जुर्माने के रूप में मांग की गई है. बाद में कर्मा न्यूज़ ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि वह इन आरोपों को दोबारा नहीं दोहराएगा.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
Will Gen Z vote out the BJP in ‘27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra
-
The path of Cyclone Arnab went through India’s plans for data centres and future growth
-
Why the location of a protest matters