Khabar Baazi
देरी से खुल रहे थे कुछ कंपनियों के लिंक, फिर से सवालों में मस्क की ‘एक्स’
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक बार फिर से पक्षपात के आरोप लगे हैं. वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्टेड न्यूयार्क टाइम्स, रॉयटर्स और अन्य प्रतिद्वंदी सोशल मीडिया कंपनियों जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, ब्लूस्काई और सब्सटैक के लिंक खुलने में करीब पांच सेकेंड की देरी हो रही है.
जानकारी के मुताबिक, एक्स पर उपलब्ध सोशल मीडिया एप और न्यूज वेबसाइट के लिंक खुलने में ये देरी दर्ज की गई. हालांकि, वाशिंगटन पोस्ट ने इसकी शुरुआत की समयावधि नहीं बताई है.
वहीं, एक्स ने मंगलवार शाम तक लिंक खुलने में होने वाली देरी की समस्या को दूर कर दिया. हालांकि, एक्स ने इसके बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी है कि इनके लिंक खुलने में देरी क्यों हो रही थी?
वाशिंगटन पोस्ट ने आरोप लगाया कि एलन मस्क ‘एक्स’ की तकनीक का प्रयोग अपना निजी हित साधने लेने के लिए कर रहे हैं.
हाल ही में एलन मस्क ने न्यूयार्क टाइम्स द्वारा दक्षिण एशिया के कवरेज की आलोचना की थी. मस्क ने इसे ‘प्रोपेगेंडा’ करार दिया था. वहीं, इससे पहले भी मस्क फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी कर चुके हैं.
न्यूज़लॉन्ड्री ने पहले भी रिपोर्ट किया था कि कैसे एलन मस्क ने ‘बिग टेक’ कंपनियों पर रिपोर्ट करने वाले पत्रकारों के ट्विटर अकाउंट निलंबित कर दिए थे. इसके अलावा एलन मस्क द्वारा ट्विटर अधिग्रहण के बाद बदलाव के बारे में रिपोर्ट करने वाले पत्रकारों के भी अकाउंट निलंबित कर दिये गए. जिसमें वाशिंगटन पोस्ट के ड्रीव हरवेल, न्यूयार्क टाईम्स के रयान मैक, मशाबल के मैट बिंडर और सीएनएन के डोनी ओ सुल्लिवन शामिल थे.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
जंतर-मंतर क्यों जरूरी? प्रदर्शन के नए ठिकानों की पड़ताल
-
The myth of the apolitical Indian