Report
नहीं थम रही गोली और बमबारी, लोग बोले: ऐसे तो कश्मीर बन जाएगा मणिपुर
मणिपुर में विष्णुपुर जिले के फवकचाव गांव में लगभग एक सप्ताह से गोलीबारी और बमबाजी जारी है. यहां 27 जुलाई को भी भारी गोलीबारी देखने को मिली. पड़ोसी गांव तेराखोंगसांगबी और ट्रोंगलाबी में भी सुबह से शाम तक फायरिंग जारी रही.
मणिपुर के हालातों का जायज़ा लेने ग्राउंड पर उतरी न्यूज़लॉन्ड्री की टीम भी इस गोलीबारी का गवाह बनी. इस दौरान टीम ने ग्रामीणों से भी बात की. ग्रामीणों ने बताया कि वे गोली और बमबारी की वजह से अपना घर छोड़ने को मजबूर हैं.
तेराखोंगसांगबी गांव के एक निवासी नवांग अंगोम ने कहा कि यही हालात रहे तो जल्द ही मणिपुर भी कश्मीर की तरह बन जाएगा.
सुधार: इस वीडियो में 14:43 मिनट पर, स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया गया कि 10 संदिग्ध कुकी मारे गए और पांच घायल हो गए. हालांकि, इंडिजिनस ट्राइबल फोरम ने कहा कि सिर्फ एक कुकी मौत हुई और नौ अन्य घायल हो गए. इस संख्या की पुष्टि चुराचांदपुर जिला अस्पताल ने भी की है.
देखें ये ग्राउंड रिपोर्ट-
Also Read
-
Rs 1.9 cr a day: BJP govt in MP spent more on publicity than on environment or minority depts
-
Why 4 in 10 Indian children go to private schools
-
A fake E20 bandh, anchors off air, and a mystery yet to be solved
-
The curious case of Delhi’s Zone-O: Demolitions on one side, construction on the other
-
ज़ोन-O में अवैध निर्माण का खेल जारी, कार्रवाई के दावे हवाई