Khabar Baazi
रोज़नामचा: यमुना में फिर बढ़ा जलस्तर और मणिपुर हिंसा की खबरें बनी आज की सुर्खियां
हिंदी के ज्यादातर अख़बारों ने आज दिल्ली यमुना में फिर बढ़ा जलस्तर और मणिपुर हिंसा की खबर को पहले पन्ने पर जगह दी है. आइए आज के प्रमुख अख़बारों की सुर्खियों पर एक नजर डालते हैं.
हिंन्दुस्तान
हिन्दुस्तान अखबार ने दिल्ली में एक बार फिर यमुना में बढ़े जलस्तर को पहली खबर के रूप में चुना है. लिखा है कि 'यमुना, हिंडन में उफान से दिल्ली-नोएडा सहमे'. वहीं बताया गया है कि इस बारे में हालात का जायजा लेने के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने एलजी से बात की है. इसके अलावा जामिया मिलिया में शुरू होगा मेडिकल कॉलेज और लॉजिक्स इंफ्रास्ट्रक्टर कंपनी दिवालिया घोषित खबर को भी पहले पन्ने पर प्रमुखता से प्रकाशित किया है.
दैनिक जागरण
दैनिक जागरण अखबार ने आज पहले पन्ने पर मणिपुर में हुई हिंसा की खबर को पहले पन्ने पर प्रमुखता से प्रकाशित किया है. अखबार ने हैडिंग दी है - 'अफवाहों और फेक न्यूज़ ने मणिपुर में हिंसा को दी थी हवा'. अखबार ने लिखा है कि 4 मई को दो मिलाओं के निर्वस्त्र करके घुमाने और सामूहिक दुराचार की घटना अफवाह और झूठी खबर का ही परिणाम थी. इसके अलावा 'ज्ञानवापी परिसर का सर्वे आज से' खबर को पहले पन्ने पर जगह दी है.
दैनिक भास्कर
दैनिक भास्कर ने मध्य प्रदेश के देवास की खबर- 'बंजर हो चुके पहाड़ को सात साल में नई जिंदगी, खनन भी रुकवाया' को पहले पन्ने पर प्रमुखता से छापा है. वहीं इसके अलावा अयोध्या में नए साल में उत्तर से दक्षिण तक राम महोत्सव, आजादी के बाद सबसे बड़े आयोजन की तैयारी और दिल्ली में यमुना फिर खतरे के निशान से ऊपर, हिमाचल में भारी भारिश होगी, खबरों को भी पहले पन्ने पर जगह दी है.
जनसत्ता
जनसत्ता समाचार पत्र ने 'मणिपुर में शून्य प्राथमिकियों से सामने आ रहे हिंसा के नए मामले' शीर्षक से पहली ख़बर प्रकाशित की है. कहा गया है कि जीरो एफआईआर या शून्य प्राथमिकीयों को देखने के बाद सामूहिक बलात्कार और हत्या के नए मामले सामने आए हैं. इसके अलावा अखबार ने जामिया में दीक्षांत समारोह में धनकड़ के बयान 'असहमति को विरोध में बदलना लोकतंत्र के लिए अभिशाप' और यमुना के साथ गाजियाबाद में हिंडन भी अब उफान पर खबर को पहले पन्ने पर जगह दी है.
अमर उजाला
अमर उजाला अखबार ने 'ज्ञानवापी परिसर का आज से वैज्ञानिक सर्वे...चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा' शीर्षक से पहली खबर प्रकाशित की है. इसमें बताया गया गया है कि सील वजुखाने को छोड़कर ज्ञानवापी परिसर का वैज्ञानिक सर्वे सोमवार सुबह सात बजे से किया जाएगा. इसके अलावा अखबार ने दिल्ली में यमुना एवं हिंडन नदी में उफान और नौ खालिस्तानी आतंकवादीयों के खिलाफ चार्जशीट को को भी महत्वपूर्ण खबर के रूप में जगह दी है.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
स्वर्ग में चायवाले की टपरी पर एसआईआर की चर्चा और टीएन शेषन की एंट्री
-
No, Neha Bora did not call for Bangladesh-like situation in India; viral claim misses important context