NL Charcha
एनएल चर्चा 276: मणिपुर में क्रूरता का नंगा नाच और इंडिया बनाम एनडीए का गणित
इस हफ्ते चर्चा में बातचीत के मुख्य विषय बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक, एनडीए की बैठक, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी का निधन, मणिपुर में कुकी महिलाओं की यौन प्रताड़ना का वीडियो वायरल, प्रधानमंत्री मोदी का पहली बार मणिपुर के मुद्दे पर बयान, 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कोटे से कैंसिल होकर प्रधानमंत्री आवास योजना के क़रीब डेढ़ लाख घर उत्तरप्रदेश के कोटे में देना, तमिलनाडु में सरकार और प्रवर्तन निदेशालय के बीच खींचतान जारी, 29 प्रदर्शनकारियों को छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ नग्न होकर प्रदर्शन करने के लिए गिरफ्तार किया जाना, जी-20 समिट में ईरान के बाद भारत द्वारा सबसे ज़्यादा बार इंटरनेट बंद करने की चर्चा, नदियों के खनन पर रिपोर्टर्स कलेक्टिव की रिपोर्ट, मध्य प्रदेश में एक और चीते का निधन, बृजभूषण सिंह को पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की अदालत से नियमित ज़मानत, अमेरिका द्वारा दो यूरोपियन फर्म्स को ब्लैकलिस्ट करना- भारत इनसे स्पाईवेयर खरीदने की बात कर रहा था, हरिद्वार में मगरमच्छ का बढ़ा खतरा, उत्तराखंड के चमोली में 15 लोगों की करंट लगने से मौत और राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में सुनवाई आदि रहे.
चर्चा में इस हफ्ते बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा, नितिन सेठी, न्यूज़लॉन्ड्री के पॉडकास्ट प्रमुख शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
मणिपुर हिंसा से चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “मणिपुर में महिलाओं को नग्न करने का वीडियो 19 जुलाई को सामने आया, घटना में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार भी किया गया. वीडियो वायरल होने के बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर बयान दिया तो महिला आयोग ने भी स्वतः संज्ञान की बात कही. जबकि सच ये है कि वीडियो सामने आने के 38 दिन पहले ही राष्ट्रीय महिला आयोग को इस बारे में लिखित शिकायत की गई थी. ऐसे में स्वतः संज्ञान का ढकोसला क्यों?
इसी बारे में बात करते हुए नितिन कहते हैं, “जहां भी हिंसा होती है. सबसे पहले महिलाओं को निशाना बनाया जाता है. जबसे यह वीडियो वायरल हुआ है, मैतेई समाज में शर्म है कि ऐसा हुआ और कुकी समाज में रोष है. यह भी पता चला है कि मणिपुर में ऐसी सैंकड़ों घटनाओं की शिकायत दर्ज करवाई गई है. इंटरनेट बैन होने की वजह से बहुत सी घटनाएं सामने नहीं आईं हैं. यह घटना भी दो महीने से ज्यादा पुरानी है. ऐसे में हमें धीरे-धीरे पता चलेगा कि ऐसी कितनी घटनाएं हुईं हैं.”
मणिपुर हिंसा और महिलाओं को निशाना बनाए जाने के अलावा चर्चा में विपक्षी दलों की बैठक के बाद नए गठबंधन इंडिया की घोषणा और एनडीएन की बैठक में 38 दलों के शामिल होने को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई.
टाइम कोड्स:
00:00:00 - 00:13:42 - जरूरी सूचना व हैडलाइंस
00:13:45 - 01:09:30 - मणिपुर वायरल वीडियो
01:09:35 - 01:20:39 - सब्सक्राइबर्स के मेल
01:20:40 - 01:45:26 - विपक्षी दलों और एनडीए की बैठक
01:44:48 - जरूरी सूचना व सलाह और सुझाव
पत्रकारों की राय क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
स्मिता शर्मा
संजय बारू द्वारा संपादित किताब- इम्पोर्टेंस ऑफ शिंजो आबे: इंडिया, जापान एंड द इंडो पैसिफिक
नेटफ्लिक्स सीरीज- कोहरा
विकास जांगड़ा
नेटफ्लिक्स सीरीज़ वुमन एट वॉर और फौदा
शार्दूल कात्यायन
जियो सिनेमा पर मिनी सीरीज़- शार्प ऑब्जेक्ट्स
नदियों के खनन पर रिपोर्टर्स कलेक्टिव की रिपोर्ट
हृदयेश जोशी की रिपोर्ट
सुनिधि चौहान का गाना- वह तेरे मेरे इश्क़ का इक शायराना दौर सा था
अतुल चौरसिया
अमेज़न प्राइम पर फिल्म: रेजिस्टेंस
न्यूज़लॉन्ड्री पर प्रतीक गोयल की रिपोर्ट
ट्रांस्क्राइबः तस्नीम फातिमा
प्रोड्यूसरः आशीष आनंद
एडिटर: उमराव सिंह
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
स्वर्ग में चायवाले की टपरी पर एसआईआर की चर्चा और टीएन शेषन की एंट्री
-
No, Neha Bora did not call for Bangladesh-like situation in India; viral claim misses important context