Khabar Baazi
रोज़नामचा: भाजपा और विपक्षी दलों की बैठकें बनी आज के अखबारों की सुर्खियां
हिंदी के प्रमुख अखबारों ने आज मंगलवार को बंगलुरु में हुई विपक्ष की बैठक और दिल्ली में एनडीए की बैठक में दिखाई गई ताकत का जिक्र किया है. आइए आज के अख़बारों की सुर्खियों पर नजर डालते हैं.
अमर उजाला
अखबार ने बंगलुरु में विपक्ष... दिल्ली में सत्ताधारी एनडीए ने दिखाई ताकत खबर को पहले पन्ने पर शीर्ष पर जगह दी है. इसके अलावा पहले पन्ने पर ही मानसून सत्र से पहले आज होगी सर्वदलीय बैठक खबर की भी जानकारी दी है.
बता दें कि सभी अखबारों ने इन दो खबरों को ही पहले पन्ने पर प्रमुखता से छापा है.
हिन्दुस्तान
हिन्दुस्तान अखबार ने एनडीए बनाम इंडिया शीर्षक से एनडीए और विपक्ष के गठबंधन को ही पहली खबर के रूप में प्रकाशित किया है. खबर में पीएम मोदी और कंग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को सबहेड के रूप में छापा है. जहां मोदी 'हम तीसरी बार विजयी होकर रहेंगे' तो वहीं खड़गे 'हमारा मकसद लोकतंत्र, संविधान बचाना' बयान को छापा है.
दैनिक जागरण
दैनिक जागरण अखबार ने भी विपक्षी गठबंधन और एनडीए गठबंधन की खबर को ही प्रमुख्ता से शीर्ष पर छापा है. जहां एक तरफ विपक्षी गठबंधन की तस्वीर है तो वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी समेत अन्य नेताओं की तस्वीर छापी गई है. खबर में 2024 के लोकसभा चुनाव में कौन कितनी मजबूती के साथ खड़ा है इसका जिक्र किया गया है.
जनसत्ता
जनसत्ता अखबार ने भी '2024 : शंखनाद' शीर्षक के साथ बंगलुरु में हुई विपक्ष की बैठक और दिल्ली में पीएम मोदी का स्वागत करते सहयोगी दलों के नेताओं की तस्वीर के साथ खबर को प्रकाशित किया है. अखबार ने इसके अलावा कुश्ती महासंघ के चुनाव पर से रोक हटी और पुंछ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर खबर को भी पहले पन्ने पर प्रकाशित किया है.
दैनिक भास्कर
दैनिक भास्कर अखबार ने भी विपक्षी बैठक और भाजपा के सहयोगियों की हुई बैठक को ही पहली खबर बनाया है. जहां विपक्ष की बैठक में कांग्रेस सहित 26 विपक्षी दिलों ने हिस्सा लिया तो वहीं भाजपा ने दिल्ली में 38 दलों के साथ बैठक करके अपनी ताकत दिखाई है. इन दोनों खबरों की अखबार ने विस्तार से जानकारी दी है.
Also Read
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
Censorship, arrests, internet shutdown, PR campaign: How Arunachal is trying to control the Siang dam narrative
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions