Khabar Baazi
रोज़नामचा: अध्यादेश पर 'आप' को कांग्रेस का साथ और सुभासपा दोबारा एनडीए का हिस्सा बनी आज की सुर्खियां
हिंदी के प्रमुख अखबारों ने आज ज्यादातर, अध्यादेश पर आम आदमी पार्टी को कांग्रेस का साथ, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर फिर से एनडीए में शामिल और दिल्ली में बाढ़ से राहत, पीड़ितों को अरविंद केजरीवाल देंगे 10-10 हजार रुपए, खबरों को प्रमुखता से छापा है. आइए आज के अख़बारों की सुर्खियों पर नजर डालते हैं.
हिन्दुस्तान
अखबार ने पहले पन्ने के शीर्ष पर अध्यादेश पर आप को कांग्रेस का साथ खबर को प्रमुखता से छापा है. इस खबर में बताया गया है कि केजरीवाल बेंगलुरू में होने जा रही विपक्ष की बैठक में भी शामिल होंगे. वहीं बाढ़ से राहत को भी अखबार ने पहले पन्ने पर जगह दी है. लिखा है यमुना का जलस्तर और घटा बाढ़ पीड़ितों को मिलेंगे 10 हजार रुपए. राजभर की पार्टी एक बार फिर एनडीए में शामिल हो गई है. इस खबर को भी पहले पन्ने पर जगह मिली है.
अमर उजाला
अमर उजाला अखबार ने दिल्ली एनसीआर समेत 500 स्थानों पर टमाटर सस्ता हुआ है इस खबर को पन्ने के शीर्ष पर रखा गया है. इसके अलावा विपक्ष की बैठक से पहले राजग में लौटे ओपी राजभर और अध्यादेश पर कांग्रेस साथ बैठक में शामल होगी आप खबर को पहले पन्ने पर जगह दी गई है. अगले चार दिन पहाड़- मैदान के लिए भारी, कई राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
दैनिक जागरण
अखबार ने ओमप्रकाश राजभर के एनडीए में शामिल होने की खबर को शीर्ष पर रखा है. बाढ़ पीड़ित परिवारों को दिल्ली सरकार 10 हजार की मदद करेगी, इसके अलावा पाकिस्तान में राकेट लांचर से मंदिर पर हमला हुआ है इस खबर को भी प्रमुखता से छापा है.
जनसत्ता
जनसत्ता अखबार ने अध्यदेश पर कांग्रेस को मिला साथ तो विपक्ष की बैठक में जाने को तैयार 'आप' खबर को प्रमुखता से छापा है. मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता आज से... पर्यावरण, श्रम व डिजिटल व्यापार को लेकर हल खोजेंगे भारत-ब्रिटेन. इसके अलावा भारत फ्रांस में नहीं हो सका स्कार्पीन पनडुब्बी व लड़ाकू विमान के इंजन का सौदा.
दैनिक भास्कर
अखबार में गोदावरी सहित 4 नदियों में गंगा विलास जैसे लग्जरी क्रूज चलाने की तैयारी. शरद पवार को मनाने पहुंचे अजित पवार समेत सभी बागी नेता. इसके अलावा जमशेदपुर में बन रही पहली मस्जिद, पुरुष बैन रहेंगे खबर को जगह दी गई है.
Also Read
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
Censorship, arrests, internet shutdown, PR campaign: How Arunachal is trying to control the Siang dam narrative
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions