Khabar Baazi
एंकर रुबिका लियाकत ने एबीपी न्यूज़ को कहा अलविदा, भारत 24 के साथ शुरू करेंगी नई पारी
पांच सालों तक एबीपी न्यूज़ में काम करने के बाद एंकर रुबिका लियाकत अब भारत 24 के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं. यहां वह वाइस प्रेसिडेंट की भूमिका में नजर आएंगी. एक्सचेंज4मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पत्रकार अपना स्वतंत्र यूट्यूब चैनल भी लॉन्च करने की तैयारी में हैं.
लियाकत के 'भारत 24' में आने की पुष्टि चैनल के प्रधान संपादक जगदीश चंद्र ने भी कर दी है. उन्होंने कहा कि चैनल अगस्त 2023 में एक साल पूरा करने वाला है और आगामी चुनावों के लिए, 'भारत 24' अनुभवी पेशेवरों की एक मजबूत टीम बना रहा है. इसकी शुरुआत लियाकत के जुड़ने के साथ शुरू हुई है.
लियाकत ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में की थी. उन्होंने न्यूज़ 24, आज तक, ज़ी न्यूज़ और लाइव इंडिया टीवी के साथ भी काम किया. वह एबीपी न्यूज़ पर अपने शो 'ताल ठोक के' और 'मास्टर स्ट्रोक' के लिए जानी जाती हैं.
'भारत 24' खुद को "नए भारत की दृष्टि" (vision of new India) कहता है. चंद्रा ने पिछले साल अगस्त में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय की उपस्थिति में इसे लॉन्च किया था.
न्यूज़लॉन्ड्री की उस समय की रिपोर्ट के मुताबिक, चंद्रा ने कहा था, “हम विपक्ष को साथ लेकर चलते हैं, पर सरकार के खिलाफ पक्षपात नहीं कर सकते. सरकारें लोगों के जनादेश के साथ बनती हैं. मीडिया को इसका सम्मान करना चाहिए."
न्यूज़लॉन्ड्री पर प्रकाशित रिपोर्ट यहां पढें.
Also Read
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage