Khabar Baazi
एनडीटीवी की सीनियर एडिटर सारा जैकब का इस्तीफा
एनडीटीवी की एंकर एवं वरिष्ठ संपादक सारा जैकब ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वे पिछले 20 साल से ज्यादा समय से चैनल के साथ थीं. सारा चैनल पर ‘वी द पीपल’ शो भी होस्ट करती रही हैं.
एनडीटीवी को भेजे गए इस्तीफे में उन्होंने इसे “सबसे रचानात्मक और अच्छे रिपोर्टरों से भरा न्यूजरूम बताया है.” उन्होंने लिखा कि मैं इसकी शुक्रगुज़ार हूं कि सर्वश्रेष्ठ लोगों के साथ काम करना सम्मानजनक रहा.
इस्तीफे को लेकर न्यूज़लॉन्ड्री ने साराह से संपर्क करने की कोशिश की हालांकि, उनका कोई जवाब नहीं आया.
जैकब के इस्तीफे के बाद एनडीटीवी की एक क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. जिसमें वह गत दिवस एंकरिंग करती हुई नजर आ रहीं है. क्लिप में वो बता रही हैं कि कैसे प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं के प्रति सम्मान दिखाते हैं. देखिए ये क्लिप.
अडाणी के अधिग्रहण के बाद कई वरिष्ठ पत्रकारों ने एनडीटीवी छोड़ा
गौरतलब है कि एनडीटीवी को अडाणी ग्रुप द्वारा खरीदे जाने के बाद नवंबर में प्रणय और राधिका राय ने इस्तीफा दे दिया था. उनके बाद हिंदी चैनल के प्रमुख एंकर रवीश कुमार ने चैनल को अलविदा कहा. जनवरी की शुरुआत में, चैनल की समूह अध्यक्ष सुपर्णा सिंह, चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर अरिजित चैटर्जी और चीफ टेक्नॉलजी और प्रोडक्ट ऑफिसर कंवलजीत सिंह बेदी ने भी इस्तीफा दे दिया. इसके बाद श्रीनिवासन जैन की तीन दशकों की यात्रा का भी अंत हो गया. उनके तीन दिन बाद निधि राजदान ने ट्विटर पर अपना इस्तीफा सार्वजनिक किया. चैनल को अलविदा कहने वालों में सारा जेकब सबसे नया नाम हैं.
Also Read: निधि राजदान ने एनडीटीवी से दिया इस्तीफा
Also Read
-
TV Newsance 354 | Delhi Police vs reels: Chai, samosa aur detention
-
‘A journalist only until I’m lathi-charged’: Meet the content creators behind Delhi’s protest videos
-
Inside CJP: Mehr Pasricha on how the movement works, and its critics
-
Neha Bora, the angriest person in town: A profile of rage
-
A journalist recalls Delhi detention: A reluctant baton, a press ID ignored, and stranger’s help