NL Charcha
एनएल चर्चा 267: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और धार्मिक आजादी पर यूएस की रिपोर्ट
इस हफ्ते चर्चा में बातचीत के मुख्य विषय कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत, यूएस कांग्रेस में धार्मिक आजादी पर रिपोर्ट, एनसीबी के पूर्व अफसर समीर वानखेड़े पर एफआईआर, भाजपा नेता किरण रिजिजू को केंद्रीय कानून मंत्री के पद से हटाकर अर्थ साइंस मंत्रालय दिया जाना, सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट में अडाणी ग्रुप और सेबी द्वारा किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं पाया जाना, पंजाब के संगरूर की जिला अदालत द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे को 100 करोड़ रूपए के मानहानि मामले में समन करना, एडीआर की इलेक्टोरल बॉन्ड पर रिपोर्ट, महाराष्ट्र के अकोला में फिल्म द केरला स्टोरी को लेकर बहस के बाद हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत, विश्व मौसम संस्था की धरती के तापमान बढ़ने को लेकर जारी की गई रिपोर्ट आदि रहे.
चर्चा में इस हफ्ते बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार सबा नकवी, वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और न्यूज़लॉन्ड्री के सह-संपादक शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
कर्नाटक चुनावों में कांग्रेस की जीत से चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल, सबा नकवी से सवाल करते हैं, “देश में जबकि आम चुनाव करीब हैं और भाजपा, जिसके पास शक्ति और संसाधन की कमी नहीं है, वह इन चुनावों में हार गई और कांग्रेस को जीत मिली. ऐसे में आपको कांग्रेस पार्टी और देश की पॉलिटिक्स के लिए क्या बदलता हुआ नजर आ रहा है?”
इस सवाल के जवाब में सबा कहती हैं, “यह नतीजे बेहद चमत्कारी जरूर हैं लेकिन इसके कई सारे पहलू हैं जो काफी महत्व रखते हैं. हमने कर्नाटक में कांग्रेस का एक बेहद मजबूत संगठन देखा और जिस तरह कैंपेन चला उसमें राहुल और प्रियंका पर ज्यादा फोकस नहीं किया गया बल्कि स्थानीय चेहरों पर दारोमदार रहा. इसके अलावा एक बात और ध्यान देने वाली है कि कांग्रेस में अब एक टीम आ गई है, जो कि अब राजनीतिक संदेशों को मैनेज करती है.”
शार्दूल चुनावी नतीजों पर कहते हैं, “कांग्रेस का वोट शेयर कर्नाटक में 43% रहा जो कि ऐतिहासिक है, ऐसा शायद 1980 के बाद किसी भी पार्टी का नहीं आया. इसमें दिलचस्प बात यह है कि बीजेपी के वोट शेयर में कोई गिरावट नहीं आईं और जेडीएस के वोट शेयर में भारी गिरावट आई और यह कांग्रेस में शिफ्ट हो गया. इस तरह ये चुनाव बड़ा रोचक रहा.”
इसके अलावा यूएस में धार्मिक आज़ादी पर पेश की गई रिपोर्ट पर भी विस्तार से बातचीत हुई. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में अल्पसंख्यक धार्मिक समुदायों को निशाना बनाया जा रहा है. और हमेशा की तरह भारत सरकार ने इस रिपोर्ट की निंदा की है और साथ ही कहा है कि यह रिपोर्ट बहुत सारे दुराग्रहों से भरी हुई है.
टाइम कोड्स:
00:00:00 - 00:09:50 - इंट्रो व हेडलाइंस
00:09:50 - 00:54:15 - कर्नाटक चुनाव
00:54:21 - 01:03:00 - यूएस कांग्रेस में धार्मिक आजादी पर रिपोर्ट
01:03:01 - 01:11:00 - सब्सक्राइबर्स के मेल
01:11:01- 01:19:45 - समीर वानखेड़े पर एफआईआर
01:19:50 - जरूरी सूचना व सलाह और सुझाव
पत्रकारों की राय क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
सबा नक़वी
वेब सीरीज - फौदा
हृदयेश जोशी
रस्किन बॉन्ड की किताब - रूम ऑन द रूफ
अतुल चौरसिया
प्रतीक गोयल की रिपोर्ट - हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के करीबी का कारनामा, 70 दिन और 75 लाख में करोड़ों की ज़मीन अपने नाम की
शार्दूल कात्यायन
न्यूज़लॉन्ड्री का पॉडकास्ट - माइंड की बात
यूट्यूब वीडियो - मैथ्स फंडामेंटल फ्लॉ
ट्रांस्क्राइबः तस्नीम फातिमा
प्रोड्यूसरः चंचल गुप्ता
एडिटर: उमराव सिंह
Also Read
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage