Khabar Baazi
एनडीटीवी समूह लॉन्च करेगा 9 नए चैनल, मंत्रालय से मंजूरी का इंतजार
गौतम अडानी के स्वामित्व वाला एनडीटी समूह नौ नए चैनल लॉन्च करने की तैयारी में है. नेशनल स्टॉक एक्सजेंच ऑफ इंडिया (एनएसई) को दी गई जानकारी के मुताबिक ये चैनल विभिन्न भाषाओं के होंगे.
बुधवार को एनएसई को लिखे गए पत्र में बताया गया है कि नेटवर्क के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने नौ विभिन्न भाषी चैनलों के चरणबद्ध तरीके से लॉन्च करने की योजना से संबंधित सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से अनुमति लेने के लिए एक प्रस्ताव को मंजूरी दी है. कंपनी ने कहा कि मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद यह चैनलों की लॉन्च को लेकर बाकी जानकारियों का खुलासा करेगी.
बता दें कि इससे पहले राधिका और प्रणय रॉय के पास एनडीटीवी का मालिकाना हक था. गत वर्ष दिसंबर में रॉय दंपत्ति ने एनडीटीवी का मालिकाना हक एक समझौते के बाद अडानी को सौंप दिया था. न्यूज़लॉन्ड्री ने तब इस विवादित समझौते को लेकर भी रिपोर्ट की थी, कि कैसे समझौते के बाद एनडीटीवी के सबसे बड़े शेयरहोल्डर अडानी बन गए थे.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
जंतर-मंतर क्यों जरूरी? प्रदर्शन के नए ठिकानों की पड़ताल
-
The myth of the apolitical Indian