Karnataka Election 2023 NL Hindi
देश के प्रमुख फ्री मीडिया संस्थानों के साथ कर्नाटक चुनावों का विश्लेषण
कर्नाटक में चुनाव के बाद अब मतगणना की बारी है. हम आपके लिए आज लाए हैं देश के उन प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ खास विश्लेषण जो ग्राउंड जीरो पर मतदाताओं की नब्ज टटोल रहे थे.
तो क्या एग्जिट पोल्स सही हैं? क्या वाकई कर्नाटक में जेडीएस किंगमेकर की भूमिका में होगी? आखिर कर्नाटक में मन में असल में क्या है? वो कौन से मुद्दे हैं जिन्होंने इस बार कर्नाटक के चुनाव में हार-जीत को तय करने में भूमिका निभाई है? ऐसे सब सवालों के जवाब जानने के लिए आप न्यूज़लॉन्ड्री से जुड़िए.
मेनस्ट्रीम मीडिया के शोरशराबे से दूर यहां देश के पांच प्रमुख फ्री मीडिया संस्थान एक साथ लेकर आए हैं आपके लिए ग्राउंड जीरो का सटीक विश्लेषण. न्यूज़लॉन्ड्री, द न्यूज़ मिनट, द वायर, स्क्रॉल और द कारवां की टीम से जानिए कर्नाटक चुनावों में इस बार क्या खास रहा. साथ ही भाजपा या कांग्रेस की इस चुनावी जीत के मायने क्या होंगे?
कर्नाटक चुनाव परिणामों पर ये विशेष चर्चा सुबह 8 बजे से शुरू होगी.
Also Read
-
Everyone’s talking about the slap. What about the road?
-
As climate firm sells to Big Tech, a Gujarat grassland is left behind
-
‘Just declare that I’m not Indian’: Delhi’s SIR notices leave voters fed up and in despair
-
‘EC exposed, but no fresh ground to challenge SIR’: Lawyers on legal fallout of IE report
-
गुजरात के सरकारी स्कूलों का सारांश: एक से नहीं समझ आएगी पूरी तस्वीर