Karnataka Election 2023 NL Hindi
एक और चुनावी शो: बैन के ऐलान पर बजरंग दल सक्रिय, हनुमान चालीसा जाप के जरिए कांग्रेस का विरोध
जैसे-जैसे कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे ही भाजपा हिंदुत्व के मुद्दे को हवा दे रही है. चाहे फिर वो बजरंग दल बैन की घोषणा के बहाने कांग्रेस पर राजनीतिक हमले हों या फिर पीएम मोदी का विवादित फिल्म ‘केरला स्टोरी’ का चुनावी सभा में जिक्र करना हो.
तुमकुरु में एक रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी फिल्म का विरोध कर रही है, जो कि ये दिखाता है कि वह आतंकवाद का समर्थन करती है.
वहीं, भाजपा ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में हनुमान चालीसा जाप के जरिए विरोध प्रकट किया. इस दौरान कहा गया कि बजरंग दल पर बैन लगाने की बात ये साबित करती है कि कांग्रेस पार्टी ‘हिंदू विरोधी’ है.
न्यूज़लॉन्ड्री की टीम एक ऐसे ही ‘हनुमान चालीसा जाप’ में पहुंची. भाजपा ने विरोध यह विरोध प्रदर्शन उसके गढ़ माने जाने वाले बेंगलुरु के मल्लेश्वरम में आयोजित किया था. हालांकि, इस दौरान मीडिया के कैमरों की तो भरमार थी लेकिन आम लोग इस कार्यक्रम में नदारद ही दिखे.
दरअसल, माना जा रहा है कि बजरंग दल पर बैन लगाने की बात कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को उतना नुकसान नहीं करेगी जितना कि मध्यप्रदेश या राजस्थान में कर सकती है, क्योंकि इन राज्यों में बजरंग दल की स्थिति मजबूत है.
इस दौरान उपस्थित ज्यादातर लोग विश्व हिंदू परिषद से थे. हमने इनमें से कुछ से बात भी की. वीडियो में देखिए उन्होंने क्या कहा.
Also Read
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted