Karnataka Election 2023 NL Hindi
भाजपा के घोषणापत्र में फ्री वादों की झड़ी: जेपी नड्डा की सफाई, ये मुफ्तखोरी को बढ़ावा नहीं
भाजपा ने कर्नाटक के विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. प्रदेश की राजधानी बेंगलुरु के एक पांच सितारा होटल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में इसे जारी किया गया. घोषणापत्र में भाजपा का मुख्य फोकस हिंदुत्व के एजेंडे और मुफ्त सुविधाएं देने पर रहा. गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए पार्टी ने सालभर में तीन मुफ्त सिलेंडर और हर रोज आधा लीटर 'नंदिनी दूध' देने का वादा किया है.
पार्टी ने कहा है कि वह राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर की व्यवस्था लागू करेगी और अवैध प्रवासियों को समय रहते राज्य से बाहर करेगी. सांप्रदायिकता से निपटने के लिए भाजपा ने के-स्विफ्ट (K-SWIFT) की घोषणा की है. जो कि एक विशेष पुलिस विंग होगी, जिसका काम ऐसे मामलों पर त्वरित कार्रवाई करना होगा.
घोषणापत्र में अनेकों मुफ्त योजनाओं और सुविधाओं के वादों पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सफाई देते हुए कहा, "भाजपा केवल गरीबों के उत्थान के लिए काम करती है न कि सबको सब कुछ मुफ्त देती है".
देखिए न्यूज़लॉन्ड्री की ये पूरी रिपोर्ट.
Also Read
-
The world is in a mess. It’s time to retire the gerontocrats
-
Inside Brazil’s divided democracy
-
Surviving a punishing Church: The story of Sr Ranit and Stand By Me
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
उत्तराखंड: ईआरओ ने ठुकराईं भाजपा कार्यकर्ता की थोक में आपत्तियां, दिल्ली में शिकायत के बाद स्वीकार