Karnataka Election 2023 NL Hindi
एक और चुनावी शो: न्यूज़लॉन्ड्री और द न्यूज़ मिनट के साथ कर्नाटक चुनाव पर चर्चा
न्यूज़लॉन्ड्री और द न्यूज़ मिनट की साझेदारी के फलस्वरूप यह पहला चुनावी शो है. जिसमें दोनों संस्थान जनहित की पत्रकारिता के तहत कर्नाटक चुनाव पर नजर बनाए हुए हैं. एक और चुनावी शो के इस एपिसोड में मनीषा पांडे, अतुल चौरसिया, धन्या राजेंद्रन और पूजा प्रसन्ना चुनाव के मद्देनजर कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
जैसे कि मतदाताओं के मन में क्या चल रहा है? क्या भाजपा भ्रष्टाचार के आरोपों से पार पा पाएगी? जातिगत जनगणना के मुद्दे को लोग कितना समर्थन दे रहे हैं? क्यों सांप्रदायिकता चुनावों के लिए एक खुराक का काम करती है?
साथ ही साथ ये भी जानेंगे कि आखिर मतदाताओं का डाटा कितना सुरक्षित है. आप भी इन सवालों के जवाब जानना चाहते हैं तो सुनिए न्यूज़लॉन्ड्री और द न्यूज़ मिनट का ये एक और चुनावी शो.
Also Read
-
Everyone’s talking about the slap. What about the road?
-
As climate firm sells to Big Tech, a Gujarat grassland is left behind
-
‘Just declare that I’m not Indian’: Delhi’s SIR notices leave voters fed up and in despair
-
‘EC exposed, but no fresh ground to challenge SIR’: Lawyers on legal fallout of IE report
-
गुजरात के सरकारी स्कूलों का सारांश: एक से नहीं समझ आएगी पूरी तस्वीर