Saransh
फिल्में कैसे करती हैं कमाई और फिल्मों को हिट बनाने में कमाई के आंकड़ों का क्या है रोल
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख़ खान की हाल ही में आई फिल्म पठान काफी चर्चा में रही. फिल्म के टीज़र आने से लेकर रिलीज़ होने तक यह लगातार सुर्ख़ियों में है. फिल्म के एक गाने ‘बेशरम रंग’ के आते ही, अदाकारा दीपिका पादुकोण द्वारा पहने गए भगवा कपड़े को लेकर भी काफी विवाद हुआ, और यहीं से इस फिल्म को बायकॉट करने का सिलसिला शुरू हो गया.
बायकॉट गैंग ने फिल्म रिलीज़ होने तक इसके विरोध में जमकर ट्रेंड्स चलाए और लोगों से फिल्म का बहिष्कार करने की अपील की.
पठान फिल्म के सिनेमा हाल में आते ही बायकॉट गैंग्स के सभी दावे धराशाई होते नज़र आए, और पहले ही दिन पठान ने कमाई के पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. रिलीज़ के पहले ही दिन पठान ने भारत में लगभग 57 करोड़ रुपए कमाए, तो वहीं दुनिया भर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. हिंदी सिनेमा की यह पहली ऐसी फिल्म है जिसने पहले ही दिन इतनी कमाई की. यही नहीं एक हफ्ता ख़त्म होते-होते भारत में यह आंकड़ा 378 करोड़ से भी ऊपर पहुंच गया.
सारांश के इस अंक में हम जानेंगे कि फिल्मों के इन धुआंधार आंकड़ों के मापदंड क्या हैं? कितने विश्वसनीय होते हैं यह आंकड़े, और फिल्मों को फ्लॉप या हिट बनाने में इनका क्या योगदान होता है?
Also Read
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
Censorship, arrests, internet shutdown, PR campaign: How Arunachal is trying to control the Siang dam narrative
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions