Media
स्वाति मालीवाल केस: दिल्ली पुलिस पहुंची एबीपी न्यूज़ के दफ्तर
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ दिल्ली के एम्स अस्पताल के बाहर हुए कथित छेड़छाड़ मामले में दिल्ली पुलिस की टीम एबीपी न्यूज़ के दफ्तर पहुंची.
25 जनवरी को पुलिस की एक टीम ने एबीपी न्यूज़ के दफ्तर पहुंचकर घटना की रात वाली वीडियो को जब्त किया. पुलिस के एक इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी ने बताया, “हमने वीडियो को लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.”
बता दें कि 18 जनवरी की रात को स्वाति मालीवाल दिल्ली की सड़कों पर महिला सुरक्षा के हालात का जायजा ले रही थीं. उनका आरोप है कि इस दौरान नशे में धुत एक कार ड्राइवर उनके पास आया और अपनी कार में उनसे बैठने की जिद करने लगा. जब स्वाति ने मना कर दिया तो वह कार लेकर आगे चला गया, लेकिन 10 मिनट बाद वह फिर यू-टर्न लेकर आया और उनके बगल में चलने लगा.
वह आगे बताती हैं कि, इसके बाद कार चालक उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा, गंदे इशारे करने लगा. जब स्वाति उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़ीं तो उसने गाड़ी के शीशे बंद कर दिए. इस दौरान स्वाति का हाथ शीशे में फंस गया, लेकिन आरोपी रुका नहीं. वह करीब 15 मीटर तक स्वाति को घसीटता रहा.
इस पूरी घटना का वीडियो एबीपी न्यूज़ ने ऑपरेशन “आन द स्पॉट” के तहत रिकार्ड किया था. रिकॉर्डिंग करने को लेकर ही पुलिस की टीम एबीपी न्यूज़ के दफ्तर पहुंची थी.
एबीपी न्यूज़ के एडिटर संत प्रसाद रॉय ने न्यूज़लॉन्ड्री से बातचीत में कहा, “पुलिस की टीम ऑफिस आई थी और रिकार्डिंग लेकर गई है. यह रूटीन प्रकिया है, इसमें कुछ नया नहीं है. जांच के लिए कई बार हम भी फुटेज भेज देते हैं.”
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने दिल्ली के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाते हुए कहा कि भगवान ने मेरी जान बचाई है. अगर दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो फिर आम जनता का क्या होगा.
स्वाति मालीवाल के साथ छेड़छाड़ करने वाले कारचालक हरीश चंदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था. जहां उन्हें 50 हजार रूपए के निजी मुचलके पर कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी.
इस घटना के मीडिया में आने के बाद बीजेपी के नेताओं ने छेड़छाड़ के दावों पर सवाल उठाए और इसे नाटक और साजिश करार दिया. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने इसे आम आदमी पार्टी का फर्जी स्टिंग करार देते हुए कहा कि, आरोपी (हरीश चंदर) को आम आदमी पार्टी के विधायक के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है.
इसके साथ ही शाजिया इल्मी ने आम आदमी पार्टी और एबीपी न्यूज़ पर दिल्ली और दिल्ली पुलिस को बदनाम करने के लिए एक साजिश के तहत स्टिंग करने का आरोप लगाया.
न्यूज़लॉन्ड्री से बात करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया, “पुलिस हरीश चंदर के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) करवा रही है. जिससे हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आरोपी और स्वाति मालीवाल दूसरे के परचित है या नहीं?”
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra