Report
पहलवानों का विरोध प्रदर्शन: कुश्ती संघ प्रमुख भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह पर लगे यौन शोषण के आरोप
कुश्ती में देश का नाम दुनिया भर में रौशन करने वाले मेडल विजेता बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फौगाट समेत दूसरे कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं.
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह हैं. सिंह इस पद पर 2011 से काबिज हैं. यहां आईं महिला खिलड़ियों ने बृजभूषण सिंह, संघ के प्रमुख कोच समेत दूसरे कोचों पर मानसिक शोषण, यौन शोषण और भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं.
मीडिया से बात करते हुए विनेश और साक्षी ने बताया कि एक नहीं कई लड़कियों का शोषण अध्यक्ष ने किया हैं. साक्षी कहती हैं, ‘‘लखनऊ में जानबूझकर कैंप रखा जाता है क्योंकि उनका (बृजभूषण सिंह का) वहां घर है और शोषण आसानी से हो सकता है.’’
वहीं संघ प्रमुख सिंह ने तमाम आरोपों से इंकार किया है. यौन शोषण के आरोप पर उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी एथिलीट का शोषण नहीं हुआ, नहीं हुआ. अगर ऐसा हुआ है तो कोई एक तो सामने आए.’’
इसका जवाब भी विनेश फौगाट ने मीडिया से बात करते हुए दिया था. उन्होंने कहा, ‘‘धरने में मौजूद एक- दो खिलाड़ियों के साथ भी घटना हुई है. नेशनल कैंप में कई लड़कियों ने रोते हुए अपनी कहानी मुझे बताई है. सही समय पर हम उन खिलाड़ियों का नाम बताएंगे जिनके साथ शोषण हुआ है.’’
प्रदर्शन कर रहे खिलाडियों का कहना है कि जब तक अध्यक्ष को नहीं हटाया जाता तब तक वो प्रदर्शन करते रहेंगे.
बजरंग पूनिया ने न्यूज़लॉन्ड्री से बात करते हुए कहा, ‘‘अध्यक्ष जी के पास हमारी बात सुनने का समय नहीं है. वे मनमानी कर रहे हैं. हम यहां कुश्ती को बचाने आए हैं. हम कब तक खेलेंगे, ज्यादा से ज्यादा साल 2028 तक. हमारे पीछे जो खिलाड़ी हैं उनके लिए हम लड़ रहे हैं.’’
पूरा वीडियो यहां देखें.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra