Khabar Baazi
व्यंग ट्वीट को सही मानकर मीडिया ने पाक क्रिकेटर बाबर आजम के खिलाफ चलाई खबरें
बैंकों को करोड़ों रुपए का चूना लगाकर फरार नीरव मोदी के नाम से एक पैरोडी अकाउंट से पाक क्रिकेटर बाबर आजम को लेकर ट्वीट किया गया. ट्वीट में कहा गया कि आजम पाक क्रिकेटर्स की गर्लफ्रेंड से टीम में सिलेक्शन करवाने के नाम पर आपत्तिजनक तौर पर बात करते हैं.
यह पैरोडी अकाउंट डॉ नीमो यादव नाम का एक व्यक्ति चलाता है. बाद में यादव ने यह ट्वीट भी डिलीट कर दिया. जिसमें उन्होंने आजम को लेकर फोटो और वीडियो साझा किए थे. साथ ही एक अन्य ट्वीट में साफ भी किया कि, वह इस ट्वीट को डिलीट कर रहे हैं जिसमें "बीएफ इन टीम फॉर सेक्सटिंग" स्टोरी झूठी है, मैंने व्यंग्यात्मक तरीके से ऐसा किया था.
इस व्यंगात्मक ट्वीट पर भारतीय मीडिया ने बाबर आजम को लेकर खबर चला दी. आजतक ने इस ट्वीट के आधार पर 16 जनवरी को खबर चलाई. बाद में 17 जनवरी को वेबसाइट पर खबर में सुधार करते हुए लिखा कि बाबर आजम के खिलाफ कुछ पैरोडी अकाउंट्स के जरिए ऐसी अफवाहें फैलाई जा रही थीं. हालांकि यह लिखने के बाद भी आजतक ने खबर को हटाया नहीं है.
यही नहीं मिरर नाऊ ने तो पूरा एक शो बाबर आजम के खिलाफ कर दिया जिसमें नीमो यादव द्वारा किए गए ट्वीट के बारे में बताया गया कि आजम, अन्य खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड से टीम सिलेक्शन करवाने के नाम पर आपत्तिजनक तौर पर बात करते हैं. इतना ही नहीं शो में पाक के सीनियर पत्रकार आसिफ खान से इन आरोपों पर बात भी की गई.
इसी तरह एबीपी न्यूज़ ने भी आजम के खिलाफ खबर चला दी. जबकि खुद नीमो यादव ने ट्वीट कर बता दिया था कि उन्होंने जो ट्वीट किया था वह गलत था. यादव के ट्वीट के बाद भी यह खबर सोशल मीडिया पर शेयर की गई.
आजम को लेकर ऑपइंडिया ने भी खबर चलाई. जिसमें यादव के ट्वीट का उपयोग किया गया है. इस खबर को लेकर यादव ने ट्विटर पर लिखा, “ऑपइंडिया के एडिटर राहुल रोशन और नुपुर शर्मा ने ट्विटर पर ब्लॉक किया हुआ है और वह मेरे ट्वीट पर फर्जी खबर चला रहे हैं.”
एक गुजराती समाचार अखबार ने भी इस खबर को अखबार में छापा है. हिंदुस्तान टाइम्स ने भी आजम को लेकर खबर बनाई है.
इन सभी मीडिया संस्थानों ने बिना खबर की पुष्टि किए सिर्फ क्लिकबेट के नाम पर फर्जी खबर चला दी.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
स्वर्ग में चायवाले की टपरी पर एसआईआर की चर्चा और टीएन शेषन की एंट्री
-
No, Neha Bora did not call for Bangladesh-like situation in India; viral claim misses important context