Khabar Baazi
दीपक चौरसिया ने ज्वाइन किया ज़ी न्यूज़
पत्रकार दीपक चौरसिया ने करीब एक साल बाद टीवी पर वापसी की है. 10 दिसंबर 2021 से टीवी से गायब चौरसिया, बतौर कंसल्टिंग एडिटर और एंकर ज़ी न्यूज़ ज्वाइन कर रहे हैं.
ज़ी न्यूज़ की मुख्य एचआर रुचिरा श्रीवास्तव ने कंपनी के कर्मचारियों को भेजी एक मेल में जानकारी दी कि दीपक चौरसिया, मंगलवार से कंपनी के साथ जुड़ रहे हैं. इस मेल में दीपक के करियर को लेकर भी बात की गई है.
इससे पहले दीपक ने उपेंद्र राय के नए चैनल भारत एक्सप्रेस के साथ जुड़ने की बात कही थी. वह बतौर कंसल्टिंग एडिटर के तौर पर ही कंपनी के साथ जुड़ रहे थे. यह नया चैनल जनवरी में ही शुरू होने वाला था, लेकिन चैनल लॉन्च होने से पहले ही दीपक चौरसिया ज़ी न्यूज़ के साथ जुड़ गए.
दीपक चौरसिया को आखिरी बार, न्यूज़ नेशन चैनल के 9 दिसंबर 2021 को हुए प्राइम टाइम प्रसारण में देखा गया था. उनका वह वीडियो वायरल हो गया था और वही प्रसारण न्यूज़ नेशन पर उनका आखिरी प्रसारण रहा, जिसके बाद से वह टीवी पर नहीं दिखे.
Also Read
-
Everyone’s talking about the slap. What about the road?
-
As climate firm sells to Big Tech, a Gujarat grassland is left behind
-
‘Just declare that I’m not Indian’: Delhi’s SIR notices leave voters fed up and in despair
-
‘EC exposed, but no fresh ground to challenge SIR’: Lawyers on legal fallout of IE report
-
Karnataka’s new data centre policy puts water, energy in focus: What does it say?