Khabar Baazi
अडानी के अधिग्रहण के एक महीने बाद एनडीटीवी ग्रुप प्रेसिडेंट सुपर्णा सिंह समेत 2 अन्य ने दिया इस्तीफा
अडानी ग्रुप द्वारा टेलीविजन प्रसारण नेटवर्क (एनडीटीवी) के टेकओवर के लगभग एक महीने बाद चैनल की ग्रुप प्रेसिडेंट सुपर्णा सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. उनके साथ ही एनडीटीवी ग्रुप के चीफ स्ट्रेजिटी ऑफिसर अरिजीत चटर्जी और चीफ टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट ऑफिसर कवलजीत सिंह बेदी ने भी इस्तीफा दे दिया है.
इन तीनों के इस्तीफे के बाद नेटवर्क के नए डायरेक्टर संजय पुगलिया ने लिखा कि सुपर्णा सिंह, अरिजीत चटर्जी और कवलजीत सिंह बेदी ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है. और उन्होंने एनडीटीवी से आगे बढ़ने का फैसला किया है. वे समूह के लिए ताकतवर स्तंभ की तरह रहे. हम उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं.
बता दें कि पिछले महीने एनडीटीवी के संस्थापक प्रणय रॉय और राधिका रॉय ने अपने 32.26 प्रतिशत हिस्सेदारी का 27.26 प्रतिशत अडानी समूह को बेच दिया था. इसके अतिरिक्त आरआरपीआर ने अडानी ग्रुप की विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड को 99.9 प्रतिशत शेयर ट्रांसफर किए थे, जिसके बाद अडानी ग्रुप को एनडीटीवी मे 29.8 प्रतिशत हिस्सेदारी मिल गई.
वहीं 30 नवंबर 2022 में प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय ने एनडीटीवी की प्रमोटर कंपनी आरआरपीआर के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था.
Also Read
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage