Khabar Baazi
गौरव द्विवेदी बने प्रसार भारती के नए सीईओ
शशि शेखर वेम्पति के बाद से सीईओ प्रसार भारती का खाली पद अब भरने जा रहा है. केंद्र सरकार ने 1995 बैच के आईएएस अधिकारी गौरव द्विवेदी को नया सीईओ नियुक्त किया है.
गौरव द्विवेदी छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. वह वर्तमान में छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कार्यालय में बतौर प्रिंसिपल सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रहे हैं. वह सूचना विभाग और आईटी विभाग का भी काम देख रहे हैं.
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी अधिकारिक बयान में कहा गया है कि सिलेक्शन कमेटी की सिफारिशों के बाद राष्ट्रपति ने गौरव द्विवेदी को पांच साल के लिए प्रसार भारती का सीईओ नियुक्त किया है. हालांकि यह साफ नहीं है कि वह कब सीईओ पद ग्रहण करेंगे.
बता दें कि जून महीने में वेम्पति का बतौर सीईओ कार्यकाल खत्म हो गया था. उनके जाने के बाद दूरदर्शन के डीजी मयंक अग्रवाल को सीईओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था.
द्विवेदी और उनकी पत्नी मनिंदर कौर द्विवेदी को अक्टूबर महीने में ही केंद्र सरकार ने एडिशनल सेक्रेटरी पद के लिए इम्पेनल किया था. इसका मतलब है कि यह दोनों अधिकारी जब भी सेंट्रल डेपुटेशन पर जाएंगे तो वहां उन्हें एडिशनल सेक्रेटरी की पोस्टिंग मिलेगी.
प्रसार भारती के सीईओ पद के लिए एडिशनल सेक्रेटरी या सीनियर ज्वाइंट सेक्रेटरी लेवल के आईएएस अधिकारी ही नियुक्त होते है.
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 जुलाई 2014 को माईजीओवी प्लेटफार्म को लॉन्च किए गया था. इसका पहला सीईओ गौरव द्विवेदी को ही बनाया गया था.
उप राष्ट्रपति के नेतृत्व वाली कमेटी प्रसार भारती के सीईओ की नियुक्ति करती है. इस कमेटी में उपराष्ट्रपति के अलावा भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव होते हैं.
Also Read
-
Health insurance reform should cut costs, not shift them on to patients
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
The curious case of protesters’ missing phones: Neither FIR for ‘snatching’, nor memo for ‘seizure’
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables