Khabar Baazi
एस जयशंकर ने अमेरिकी मीडिया पर लगाया पक्षपात करने का आरोप
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत की पक्षपातपूर्ण कवरेज करने के लिए वाशिंगटन पोस्ट समेत अमेरिका की मुख्यधारा मीडिया की आलोचना की है.
रविवार को भारतीय- अमेरिकियों की एक सभा को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि मैं मीडिया को देखता हूं, आप लोग जानते हैं कि वो क्या लिख रहे हैं, जिसमें यहां का एक मुख्य अखबार भी शामिल है.
इससे दो दिन पहले ही न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक खबर छापी थी, जिसमें लिखा था कि कैसे मोदी सरकार उन लोगों को दबा रही है जो उनके खिलाफ है. नागरिक संस्थानों को दरकिनार कर रही है, अल्पसंख्यकों को दूसरे दर्जे का नागरिक बना रही है.
उन्होंने आगे कहा कि मेरा मानना है कि ये लोग पूर्वाग्रह से ग्रसित हैं. भारत लगातार आगे बढ़ रहा है और बढ़ता भी रहेगा, लेकिन जो लोग भारत को अपनी अमानत समझते हैं उनका आधार भारत में कम हो रहा है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जो लोग ऐसा सोच रहे हैं उन लोगों की यहां जीत नहीं हो रही है.
कश्मीर के मुद्दे पर कहा कि अगर कश्मीर में कोई आतंकी घटना होती है तो वहां ये मायने नही रखता कि वो किस धर्म से था.
अगर किसी सिपाही या अधिकारी को अगवा किया जाता है या भारत सरकार के किसी व्यक्ति की या व्यापार कर रहे किसी इंसान की जान जाती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा. मीडिया में ये क्यों नहीं दिखाया जाता है. कश्मीर में इंटरनेट बंद किए जाने पर सबने खूब हंगामा किया अगर आप लोगों को लगता है कि इंटरनेट किसी इंसान के जीवन से ज्यादा महत्वपूर्ण है तो इसमें मैं कुछ नहीं कह सकता.
उन्होनें वाशिंगटन में संवाददाताओं से कहा कि हमारे बारे में सबको अपने विचार रखने का अधिकार है लेकिन हमें भी उनके विचारों के बारे में अपना मत रखने का अधिकार है.
Also Read
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage