Khabar Baazi
पैगंबर मोहम्मद विवाद में पत्रकार नविका कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत
पैगंबर मोहम्मद विवाद में वरिष्ठ पत्रकार नविका कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. कोर्ट ने उनके खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में दर्ज एफआईआर को दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस इकाई (आईएफएसओ) को ट्रांसफर करने के आदेश दिए हैं. अब आईएफएसओ यूनिट इसकी जांच करेगी.
साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नविका कुमार के खिलाफ अगले आठ सप्ताह तक कोई भी कार्रवाई नहीं की जाएगी.
बता दें कि 26 मई को एक टीवी शो के दौरान भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ विवादित बयान दिया था. उनकी इस टिप्पणी ने देश में साम्प्रदायिक विवाद और हिंसा को जन्म दिया था. जिसके बाद भाजपा ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था.
जिस शो में ये विवादित टिप्पणी की गई, उस कार्यक्रम का संचालन नविका कुमार कर रही थीं. बहस के दौरान हस्तक्षेप न करने की वजह से उनकी भरसक आलोचना हुई थी, इसलिए कई राज्यों में नुपुर शर्मा के साथ-साथ नविका कुमार के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई गई थी.
Also Read: प्रिंट से प्राइम टाइम तक नविका कुमार का सफर
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
उत्तराखंड: समय-सीमा खत्म होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने दर्ज की 2 हजार से ज्यादा आपत्तियां