Khabar Baazi
पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की जमानत पर यूपी सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई. मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित और जस्टिस एस रविंद्र भट्ट की बेंच ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी करते हुए 5 सितंबर तक जवाब मांगा है.
कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि वह 9 सितंबर को इस मामले पर फैसला सुनाएगी. यूएपीए के तहत जेल में बंद पत्रकार कप्पन की इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2 अगस्त को जमानत याचिका रद्द कर दी थी.
कप्पन को उत्तर प्रदेश पुलिस ने अक्टूबर 2020 में गिरफ्तार किया था. कप्पन उस समय हाथरस में दलित लड़की के साथ हुए बलात्कार और हत्या पर रिपोर्ट करने के लिए जा रहे थे. जिसके बाद बाद में पुलिस ने उन पर विदेशों से धन प्राप्त करने का भी आरोप लगाया.
एक ओर जहां हाईकोर्ट ने कप्पन को जमानत देने से इंकार कर दिया था, वहीं हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कप्पन के साथ गिरफ्तार आलम ऊर्फ मोहम्मद आलम को सशर्त जमानत दे दी. आलम अपनी कैब से पत्रकार को हाथरस ले जा रहा थे, लेकिन मथुरा के मांट थाना क्षेत्र में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था.
Also Read
-
A prison-like bus, an unknown location: A day in detention with Neha Bora
-
Around Jantar Mantar in 15,967 steps
-
Over 20 journalists recount the Delhi Police’s use of brute force against them
-
Delhi sealed, journalists detained: Inside the CJP protest on October 10
-
‘Koi media nahi hai’: Inside the Delhi police’s October 10 crackdown on journalists