Khabar Baazi
इंडिया टुडे ग्रुप "आजतक 2" नाम से लॉन्च कर रहा है नया चैनल, अंजना ओम कश्यप को मिली संभालने की जिम्मेदारी
इंडिया टुडे ग्रुप एक और न्यूज़ चैनल की शुरूआत करने जा रहा है. 'आजतक 2' नाम से शुरू हो रहे इस चैनल को अंजना ओम कश्यप लीड करेंगी. टीवी टुडे ग्रुप की मैनेजिंग डायरेक्टर कली पुरी ने इस नए चैनल की घोषणा अपने कर्मचारियों को भेजे एक मेल में की है.
न्यूज़लॉन्ड्री को आजतक के तीन कर्मचारियों ने इस खबर की पुष्टि की है. अंजना ओम कश्यप अपनी पहले की जिम्मेदारियों के साथ ही इस नए चैनल को भी देखेंगी. वह आजतक के न्यूज़ डायरेक्टर सुप्रियो प्रसाद को रिपोर्ट करेंगी.
कली पुरी ने मेल में लिखा, आजतक 2 मेरा पसंदीदा प्रोजेक्ट है और मैं रोमांचित हूं कि अंजना इसे सबसे तेज मोड में आगे ले जाएंगी. मुझे आशा है कि आप इसे भरपूर समर्थन, आइडिया और शुभकामनाएं देंगे.
बता दे की, सुधीर चौधरी के आजतक में बतौर कंसल्टिंग एडिटर जुड़ने के बाद से ही अंजना ओम कश्यप को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही थीं. माना जा रहा है की कंपनी में सब कुछ ठीक रहे इसलिए एक नए चैनल को खोल कर उसे संभालने की जिम्मेदारी अंजना को दी गई है.
Also Read
-
From Okhla to Badarpur: 5 Delhi seats that lost over 40% of their 2025 electorate
-
What exactly is PM CARES hiding?
-
Uttarakhand SIR: The unsolved mystery of BJP agents’ ‘forged’ objections against Muslim voters
-
The captain cricket won’t let go
-
‘Only a part of the chest was found’: Delhi’s Nepali community tries to count the missing