Khabar Baazi
बिहार में आजतक और रिपब्लिक टीवी के पत्रकारों के सामने लगे “गोदी मीडिया गो बैक” के नारे
जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. साथ ही राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव दूसरी बार डिप्टी सीएम बन गए हैं.
बता दें कि बिहार में जनता दल यूनाइटेड ने राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के समर्थन से नई सरकार बनाने के लिए भाजपा से गठबंधन तोड़ दिया है.
नीतीश कुमार ने मंगलवार शाम को राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपा. उसके बाद उन्होंने राजद, कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के सहयोग का पत्र राज्यपाल को सौंपा.
मंगलवार और बुधवार को चली इस राजनीतिक सरगर्मी के बीच कई जगहों पर मीडिया के खिलाफ हूटिंग की गई. आजतक और रिपब्लिक टीवी के पत्रकारों के सामने लोगों ने गोदी मीडिया के नारे लगाए.
अंजना ओम कश्यप जब बिहार राजभवन के सामने से रिपोर्टिंग कर रही थीं तब भीड़ ने उनके सामने “गोदी मीडिया गो बैक ...गो बैक” के नारे लगाए. इस वीडियो को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है. पार्टी ने वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, “देश को उदाहरण के साथ यह विज्ञान सिर्फ बिहार ही समझा सकता है: "बिहार, उड़ती चिड़िया और हल्दी"
न सिर्फ अंजना बल्कि रिपब्लिक टीवी की पत्रकार जब राजभवन के सामने से रिपोर्टिंग कर रही थीं तब उनको देखकर भी भीड़ ने “गोदी मीडिया” के नारे लगाए.
अंजना के खिलाफ हुई इस हूटिंग के बाद पत्रकार रूबिका लियाकत उनके पक्ष में आ गईं. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “वो बिहार की बेटी है, निडर है, सशक्त है, सक्षम है.. वो अकेली ही काफ़ी है… एक तरफ वो है दूसरी तरफ सैकड़ों की भीड़.. एक तरफ संयम है दूसरी तरफ जहालत की इंतिहा..”
बीजेपी के कई नेताओं ने राजद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो की निंदा की है.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra