Khabar Baazi
फेमा उल्लंघन के सिलसिले में टाइम्स ऑफ इंडिया के शीर्ष अधिकारियों से ईडी की पूछताछ
टाइम्स ऑफ इंडिया और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित अखबारों का प्रकाशन करने वाली बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (बीसीसीएल) के शीर्ष पदाधिकारियों से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ की है. टाइम्स समूह देश के सबसे बड़े मीडिया समूहों में से एक है. यह जानकारी द इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से आ रही है.
कंपनी के शीर्ष प्रबंधकों को प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली में तलब किया था. एजेंसी ने हाल ही में विदेशी टैक्स हेवेन में कंपनी की गतिविधियों से जुड़ी जानकारी के लिए नोटिस भेजा था. सूत्रों ने द इंडियन एक्सप्रेस से इस बात की पुष्टि की है.
बीसीसीएल प्रिंट, डिजिटल, टीवी और रेडियो सहित कई भाषाओं के मीडिया में अपनी दखल रखता है. कुछ हफ्ते पहले कंपनी के कार्यकारी समिति (सीईसी) के अध्यक्ष शिवकुमार सुंदरम और इसके मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) हिमांशु अग्रवाल को नई दिल्ली में ईडी मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था.
अधिकारियों ने कहा कि बीसीसीएल के वित्तीय लेनदेन और ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड (बीवीआई) जैसे टैक्स हिवेन में 900 करोड़ रुपए से अधिक के वित्तीय लेनदेन से जुड़ी जानकारी के लिए ऐसा किया गया.
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक बीसीसीएल के खिलाफ चल रही जांच विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के कथित उल्लंघन के सिलसिले में की जा रही है.
Also Read: हम मीडिया पर रिपोर्ट क्यों करते हैं?
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
स्वर्ग में चायवाले की टपरी पर एसआईआर की चर्चा और टीएन शेषन की एंट्री
-
No, Neha Bora did not call for Bangladesh-like situation in India; viral claim misses important context