Khabar Baazi
पैगंबर पर अभद्र टिप्पणी करने वाली नुपुर शर्मा, पत्रकार सबा नक़वी समेत 8 पर एफआईआर दर्ज
पत्रकार सबा नकवी, भाजपा से निष्कासित नवीन जिंदल, और हिंदू महासभा की सदस्य पूजा शकुन पांडे समेत आठ लोगों पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार को एफआईआर दर्ज की है. ये सभी उन आठ लोगों में शामिल हैं जिनके खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए कहा कि इनकी सोशल मीडिया पोस्ट, दो समुदायों के बीच मतभेद पैदा करने के साथ धार्मिक भावनाओं को भी आहत कर सकती हैं. वहीं पुलिस की स्पेशल सेल ने निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा और अन्य लोगों के खिलाफ अलग से भी एक एफआईआर दर्ज की है.
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक पहली एफआईआर में आठ लोगों के नाम हैं जिनमें मौलाना मुफ्ती नदीम, शादाब चौहान, अब्दुर रहमान, गुलजार अंसारी, अनिल कुमार मीणा, सबा नकवी, नवीन जिंदल और पूजा शकुन पांडे शामिल हैं. जबकि दूसरी एफआईआर में नूपुर शर्मा और अन्य सोशल मीडिया यूजर्स के नाम हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन और स्ट्रेटेजिक ऑपरेशन (आईएफएसओ) यूनिट के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ने बताया, “हमने नफरत भरी बातें फैला रहे लोगों के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की हैं. ये लोग अलग-अलग समूहों को उकसा रहे थे और ऐसे हालात पैदा कर रहे थे जिनसे सार्वजनिक शांति भंग हो सकती है.”
बता दें कि 26 मई को टाइम्स नाउ पर एक बहस के दौरान नुपुर शर्मा ने पैगम्बर मोहम्मद को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी. इसके बाद इस्लामिक देशों ईरान, सऊदी अरब, कतर, ओमान, बहरीन, इंडोनेशिया, जॉर्डन, इराक, लीबिया और संयुक्त अरब अमीरात ने विरोध जताया था. इस अंतरराष्ट्रीय आलोचना के बाद भाजपा ने नुपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया.
Also Read
-
The revamped BJP IT cell is trying to aura farm. W or L?
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
In Goa, real estate land grab threatens protected eco-sensitive slopes
-
Surviving a punishing Church: The story of Sr Ranit and Stand By Me
-
पुगलिया से राहुल कंवल तक जारी है एनडीटीवी का घाटा, अब 800 करोड़ रुपये जुटाने की योजना