Khabar Baazi
उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में भारत समाचार के पत्रकार को बदमाशों ने मारी गोली
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक टीवी पत्रकार के साथ बदमाशों ने पहले बदतमीजी की और फिर गोली मार दी. भारत समाचार के पत्रकार मुकेश गुप्ता पर गुरुवार देर रात हुए इस हमले में गोली उनके पेट में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना थाना गांधी पार्क क्षेत्र के धनीपुर की है. वे अपने दो अन्य साथियों के साथ धनीपुर मंडी में एक दुकान पर खाना खा रहे थे.
गोली लगने की सूचना मिलते ही डीआईजी समेत एसएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल पत्रकार को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. पुलिस के मुताबिक मुकेश गुप्ता अपने साथियों संजीव और प्रमोद के साथ मंडी थाना क्षेत्र में खाना खा रहे थे. तभी वहां पहले से बैठा एक युवक इनके पास आकर बदतमीजी करने लगा. इसके बाद युवक ने पत्रकार के ऊपर गोली चला दी जो उनके पेट के निचले हिस्से में लगी. गोली मारने के बाद आरोपी युवक अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया.
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधिकारी के अनुसार प्राथमिक जांचों में, मुकेश के पेडू में एक गोली मिली है और उनकी हालत अब स्थिर है. वे ठीक तरह से बात भी कर पा रहे हैं.
घटना की जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया है और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं. इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ भी शुरू कर दी है. वहीं पुलिस की एक टीम इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तलाशते हुए अन्य लोगों को चिन्हित करने में जुटी है.
बता दें कि अपराध के मामले में, कानून व्यवस्था का बखान करने वाली योगी आदित्यनाथ की सरकार वाला उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार राज्य की प्रति व्यक्ति अपराध दर 7.4 है, जो देश में सबसे अधिक है.
Also Read
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage