Khabar Baazi
हरियाणा में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता के खिलाफ पत्रकार को धमकाने का मामला दर्ज
हरियाणा में कुरुक्षेत्र के एक पत्रकार ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ने उन्हें धमकी दी है. पत्रकार विक्रम सिंह ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता साहिब सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. विक्रम एक साप्ताहिक अखबार और न्यूज़ पोर्टल में काम करते हैं.
टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक पुलिस ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता साहिब सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता या आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत केस दर्ज किया है.
अपनी शिकायत में विक्रम सिंह ने कहा है, “मैंने एक ग्राउंड रिपोर्ट सोशल मीडिया पर पब्लिश की थी, जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 29 मई को कुरुक्षेत्र रैली में भाषण देने आए थे. उसके अगले ही दिन सुबह मुझे साहिब सिंह का फोन आया जो जानना चाहते थे कि मैंने रिपोर्ट में खाली कुर्सियों का जिक्र क्यों किया. मेरी जान व माल को खतरा है. इस आदमी के बारे में जानकारी इक्ट्ठा करने पर मालूम हुआ है कि इसके पास हथियार भी हैं.”
टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए हरियाणा आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सुमित हिंदुस्तानी ने कहा, “साहिब सिंह ने हरियाणा के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के साथ काफी वक्त तक काम किया है. हम मीडिया के साथ खड़े हैं. आम आदमी पार्टी के नौ साल के इतिहास में ऐसी कोई घटना नहीं हुई और हम भी हैरान हैं कि यह कैसे हो गया? हम इस मामले की जांच कर रहे हैं और अगर उसने गलत किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.”
Also Read
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage