NL Interviews
बुलडोजर कार्रवाई और खुद पर लगे अवैध अतिक्रमण के आरोपों पर क्या बोले दिल्ली भाजपा अध्यक्ष
जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के दिन हुई हिंसा के तुरंत बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और दूसरे भाजपा नेताओं ने कहना शुरू किया कि यह हिंसा रोहिंग्या और अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों ने की है.
आनन-फानन में गुप्ता ने एक पत्र उत्तरी दिल्ली नगर निगम को लिखा और मांग की कि आम आदमी पार्टी के विधायक और पार्षदों के संरक्षण में जहांगीरपुरी में जो भी अवैध अतिक्रमण है, उसे हटाया जाए.
गुप्ता ने यह पत्र 19 अप्रैल को लिखा और 20 अप्रैल को निगम बुलडोजर लेकर तोड़-फोड़ करने पहुंच गया. उसके बाद जैसे दिल्ली में बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने का दौर शुरू हो गया. यह सारी कार्यवाई, गुप्ता के पत्र के बाद ही निगमों ने शुरू की.
न्यूज़लॉन्ड्री ने जब आदेश गुप्ता से बात करते हुए पूछा कि अगर क्षेत्र में अतिक्रमण कर लोगों ने निर्माण किया था, तो क्या निगम कार्रवाई करने के लिए इस इंतजार में था कि हिंसा हो और आदेश गुप्ता पत्र लिखें? इस सवाल के जवाब में गुप्ता कहते हैं, जहांगीरपुरी में जब ये कार्रवाई हुई, उससे पहले वहां सात बार कार्रवाई हो चुकी थी, लेकिन मीडिया ने भी उसे ज्यादा नहीं दिखाया. आज जो कार्रवाई चल रही है, निश्चित ही उससे प्रक्रिया में तेजी आई है. लेकिन यह रूटीन कार्रवाई है.’’
जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि भाजपा 63 लाख लोगों का घर तोड़ने वाली है, तब आपने पलटवार करते हुए कहा कि रोहिंग्या और अवैध बंग्लादेशियों पर कार्रवाई से आप सरकार के पेट में दर्द ही रहा है. तो क्या यह कार्यवाही सिर्फ रोहिंग्या और अवैध बांग्लादेशियों पर हो रही है? क्या धर्म देखकर अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं? इस सवाल के जवाब में गुप्ता कहते हैं, ‘‘जब जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाया गया तब गुप्ता जी और झा साहब का भी टूटा. दूसरा मैं केजरीवाल जी के बारे में कहना चाहता हूं कि वे झूठ के आधार पर सारी बातें करते हैं.’’
दिल्ली में कितने रोहिंग्या और अवैध बंगलादेशी हैं, इस सवाल पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता एक रिपोर्ट का हवाला देते हैं, लेकिन वो कौन सी रिपोर्ट है उसका जिक्र नहीं करते. राजधानी में अवैध विदेशी नागरिकों के आने के लिए केजरीवाल सरकार और ममता बनर्जी को आरोपी बना देते हैं लेकिन केंद्र सरकार की भूमिका पर जवाब नहीं देते हैं.
रोहिंग्या और अवैध बंग्लादेशी, बुलडोजर कार्रवाई, एमसीडी चुनाव और उसमें व्याप्त भ्रष्टाचार समेत अन्य मुद्दों पर न्यूज़लॉन्ड्री ने आदेश गुप्ता से बात की.
Also Read
-
The curious case of protesters’ missing phones: Neither FIR for ‘snatching’, nor memo for ‘seizure’
-
Locked when women need help? Delhi Police’s pink booth reality check
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
दैनिक जागरण और संघ की एक विचारधारा: नागपुर के कार्यक्रम में प्रधान संपादक संजय गुप्ता का खुला ऐलान
-
Jagran’s RSS confession is here. Its record deserves a re-read