Khabar Baazi
अडानी समूह क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया में खरीदेगा 49 प्रतिशत हिस्सेदारी
बिजनेसमैन गौतम अडानी का समूह अडानी एंटरप्राइजेज की इकाई एएमजी मीडिया नेटवर्क्स डिजिटल व्यापार समाचार मंच क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगा. अडानी ग्रुप ने शेयरहोल्डर समझौते को सार्वजनिक करते हुए यह जानकारी साझा की है.
अडानी एंटरप्राइजेज ने कहा कि उसने क्विंटिलियन मीडिया लिमिटेड (क्यूएमएल) और क्यूबीएमएल के साथ एक शेयर धारक समझौता (एसएचए) किया है. साथ ही क्यूएमएल, क्यूबीएमएल और क्विंट डिजिटल मीडिया लिमिटेड (क्यूडीएमएल) के साथ एक शेयर खरीद समझौते (एसपीए) पर हस्ताक्षर किए हैं.
वहीं क्विंट डिजिटल मीडिया लिमिटेड ने भी इस समझौते की पुष्टि की है. क्विंट डिजिटल मीडिया लिमिटेड ने शेयर बाजारों को भेजी एक नियामकीय सूचना के जरिए यह जानाकारी दी है.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
जंतर-मंतर क्यों जरूरी? प्रदर्शन के नए ठिकानों की पड़ताल
-
The myth of the apolitical Indian