Assembly Elections 2022
पंजाब: आंतरिक कलह और परिवर्तन की लहर से आम आदमी पार्टी को बड़ा फायदा
पंजाब में इस बार आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. इस बार राज्य में कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कई दिग्गज मात खा गए हैं. अमरिंदर सिंह पटियाला शहरी सीट से हार गए हैं. वहीं नवजोत सिंह सिद्धू 6750 वोटों के अंतर से हार गए हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री दोनों सीटों चमकौर साहिब और भदौर विधानसभा से चुनाव हार गए हैं. वह चमकौर साहिब से 4722 वोटों से हार गए हैं जबकि भदौर विधानसभा सीट से 33845 मतों से हार गए हैं. चमकौर साहिब से आम आदमी पार्टी के चरणजीत सिंह और भदौर से आम आदमी पार्टी के लाभ सिंह उगोके ने जीत हासिल की है.
आम आदमी पार्टी के भगवंत मान धुरी विधानसभा से बड़े अंतर से जीत गए हैं. चुनाव नतीजों की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जमा है. वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने न्यूज़लॉन्ड्री से बात की है.
आप समर्थक सुखविंदर कहती हैं, "हमने बदलाव के लिए वोट किया. भगवंत मान युवाओं के लिए काम करने वाले नेता हैं."
वहीं एक अन्य व्यक्ति ने कहा, "पंजाब की जनता ने सूझ-बूझकर वोट डाला है. अब बदलाव आएगा. गरीब की भी सुनी जाएगी."
पूरा वीडियो देखें-
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra