Assembly Elections 2022
क्या कहती हैं कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा सिंह?
उत्तर प्रदेश में महिला शक्ति को बढ़ावा देने और महिला अपराध से मुक्ति दिलाने के लिए इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान की शुरुआत की. इसके तहत पार्टी ने उन्नाव की सदर सीट पर 2017 उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मां आशा सिंह को टिकट दिया है. बता दें कि साल 2017 में यूपी के उन्नाव में 17 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार उस समय सुर्खियों में आया था जब बलात्कार पीड़िता ने कथित रूप से पुलिस निष्क्रियता के विरोध में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया था.
चुनाव मैदान में उतरीं आशा सिंह महिला सुरक्षा और योगी सरकार की कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ रही हैं. उनका कहना है कि राज्य में महिलाएं आज भी सुरक्षित नहीं हैं और इंसाफ मिलने में सालों निकल जाते हैं. यूपी में पुलिस तंत्र, इंसाफ प्रणाली, मिशन शक्ति और महिला कानूनों पर आशा सिंह के साथ हमारी खास बातचीत.
Also Read
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
A BJP worker in Uttarakhand objected. Voters in Kichha who never knew him are off the roll
-
Inside Brazil’s divided democracy
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables