Assembly Elections 2022
पंजाब चुनाव: सीएम चन्नी की सीट पर विकास बनाम बदलाव की हवा
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, रूपनगर जिले के चमकौर साहिब विधानसभा सीट से तीन बार के विधायक हैं. वह एक बार फिर से चुनाव मैदान में हैं. इसलिए इस बार सीट का महत्व भी बढ़ गया है क्योंकि जनता को सिर्फ अपना विधायक ही नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री चुनना है.
चमकौर विधानसभा क्षेत्र के गांवों और शहरों में कई लोगों से न्यूज़लॉन्ड्री ने बातचीत की और उनके मुद्दों को जानने की कोशिश की. इस बार लोगों का कहना है कि मुकाबला काफी कड़ा है. लड़ाई विकास और बदलाव के बीच है.
युवाओं से लेकर महिलाओं तक, हर कोई विकास और बदलाव की बात कर रहा है. चुनावों में सबसे बड़ा मुद्दा, पूरे प्रदेश की तरह ही यहां भी बेरोजगारी ही है. गांवों की पंचायत को सरकारी फंड मिला है, सड़क और नालियां बनी हैं, लेकिन लोगों का कहना है कि उन्हें रोजगार चाहिए, फ्री कुछ नहीं चाहिए.
एक और मुद्दा जिसके बारे में लोग बात कर रहे हैं, वह है रेत खनन, जो सीधे सीएम चन्नी से जुड़ा हुआ है. लोगों का कहना है कि ईडी जैसी एजेंसी का तो नाम तक नहीं सुना था, यह सब उनकी छवि को खराब करने के लिए है. वहीं कुछ लोगों का कहना है ‘कुछ तो है तभी धुंआ उठ रहा है.’
देखिए चमकौर साहिब विधानसभा से यह ग्राउंड रिपोर्ट-
Also Read
-
‘Vote Bachao, Desh Bachao’: The INDIA bloc rally at Ramlila Maidan, as it unfolded
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant