Assembly Elections 2022
कौन है फुटबॉल के निशान वाली गोवा के युवाओं की पार्टी?
2022 के गोवा विधानसभा चुनावों में पेशेवर पार्टियों से अलग, गोवा की एक स्थानीय राजनीतिक पार्टी भी उभर रही है. रिवॉल्यूशनरी गोअन्स पार्टी या आरजीपी, गोवा मूल के नागरिकों के राज्य के संसाधनों, भूमि और सामाजिक परिवेश में अपनी हिस्सेदारी की मांग से निकलकर इस बार चुनावों में खड़ी हुई है.
पार्टी को भारतीय निर्वाचन आयोग की तरफ से फुटबॉल चुनाव चिन्ह मिला है. गोवा में कई जगहों पर पार्टी के लिए स्थानीय लोगों में उत्साह और उम्मीद देखी जा सकती है. पार्टी के अध्यक्ष मनोज परब कहते हैं कि तथाकथित मुख्यधारा की पार्टियां गोवा के स्थानीय मूल के लोगों के मुद्दों को नजरअंदाज करती हैं, जिसकी वजह से उन्हें गोवा के मूल नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए चुनावी मैदान में उतरना पड़ा.
न्यूज़लॉन्ड्री ने पार्टी के अध्यक्ष और समर्थन करने वालों से विभिन्न मुद्दों पर पार्टी की विचारधारा को लेकर बात की. हमने गोवा की राजनीति के इस नए राजनीतिक दल के बारे में लोगों के विचार जानने और पार्टी के कार्यकर्ताओं से उनकी भविष्य में पार्टी को लेकर सोच जानने की कोशिश की.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
स्वर्ग में चायवाले की टपरी पर एसआईआर की चर्चा और टीएन शेषन की एंट्री
-
No, Neha Bora did not call for Bangladesh-like situation in India; viral claim misses important context