Khabar Baazi
मध्यप्रदेश: सवाल पूछने पर एसडीएम समर्थकों ने की पत्रकार की पिटाई
मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में सवाल पूछने पर एसडीएम इतने नाराज हो गए कि, उनके समर्थक पत्रकार के साथ मारपीट करने लगे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
सिंगरौली जिले के चितरंगी क्षेत्र के डाला गांव में आदिवासी और ग्रामीण, वन विभाग को जमीन दिए जाने को लेकर पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे. उन्हीं लोगों से बात करने अपर कलेक्टर और एसडीएम नीलेश शर्मा पहुंचे थे. इस दौरान यूट्यूबर पत्रकार शिवम मिश्रा ग्रामीणों से सवाल पूछने लगे तो एसडीएम ने कहा कि सवाल पूछना ही है तो मुझ से पूछो.
पत्रकार ने जैसे ही एसडीएम से सवाल पूछना चाहा, एसडीएम वहां से चल दिए और इस दौरान उन्होंने पत्रकार को धक्का दे दिया. इतना होते ही एसडीएम के समर्थकों ने पत्रकार के साथ मारपीट शुरू कर दी.
पत्रकार अनुराग द्वारी ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मुख्यमंत्री जी पत्रकार सुरक्षा कानून तो छोड़िए आपके अधिकारी इस तरह से पत्रकारों के साथ मारपीट करेंगे तो उन्हें शासन से पहले सुरक्षा दिलवा दें, इस पत्रकार ने किसानों के धरने के साथ एसडीएम साहब से सवाल क्या पूछ लिया वो इसे तौहीन समझ बैठे, सिंगरौली का मामला है!”
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra