Khabar Baazi
एनएसओ ग्रुप को बैन करने की कोई योजना नहीं- केंद्र सरकार
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने राज्यसभा में बताया की पेगासस स्पाइवेयर बनाने वाली कंपनी एनएसओ ग्रुप पर बैन लगाने की सरकार की कोई योजना नहीं है.
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद और सुखराम यादव ने शुक्रवार को राज्यसभा में आईटी मंत्रालय से पूछा था कि क्या सरकार की पेगासस स्पाइवेयर बनाने वाली कंपनी एनएसओ ग्रुप को बैन करने की कोई योजना है. जैसा अमेरिका ने किया है?
इस सवाल पर जवाब देते हुए आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा ‘एनएसओ ग्रुप’ जैसी किसी कंपनी को बैन करने की सरकार की कोई योजना नहीं है.
बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने पेगासस जासूसी मामले की जांच के लिए एक स्वंतत्र जांच कमेटी बनाने का आदेश दिया था. कोर्ट ने कहा था कि जासूसी किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं की जा सकती.
गौरतलब है कि पेगासस मामले पर स्वतंत्र जांच की मांग करने वाली कई याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई थीं. जिसमें सरकारी एजेंसियों द्वारा प्रतिष्ठित नागरिकों, पत्रकारों, वकीलों, राजनेताओं और लेखकों पर पेगासस स्पाइवेयर का उपयोग करके कथित तौर पर जासूसी का आरोप लगाया था.
Also Read
-
‘Was just trying to pass water’: Jamia detentions and campus shutdown deepen standoff over union
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra
-
Will Gen Z vote out the BJP in ‘27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
The path of Cyclone Arnab went through India’s plans for data centres and future growth