Khabar Baazi
जेवर एयरपोर्ट: जितनी मीडिया उतने रोजगार के दावे
उत्तर प्रदेश के नोएडा में जेवर एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को यानी आज शिलान्यास करेंगे. इस एयरपोर्ट का निर्माण साल 2024 तक पूरा होने का अनुमान है.
एयरपोर्ट का निर्माण अभी शुरू भी नहीं हुआ है कि मीडिया नौकरियां बांटने लगा है. जिसमें सबसे अलग काम अमर उजाला ने किया है. अखबार ने जेवर एयरपोर्ट को लेकर दिसंबर 2019 में प्रकाशित एक खबर में एयरपोर्ट के निर्माण से सात लाख लोगों को रोजगार मिलने की बात कही है. फिर आठ नवंबर 2021 की एक खबर में साढ़े पांच लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही गई. वहीं 24 नवंबर 2021 को एक दूसरी खबर में एक लाख लोगों के रोजगार देने की बात कही गई है.
वहीं लाइव हिंदुस्तान ने लिखा,”जेवर एयरपोर्ट से यूपी को मिलेगी नई उड़ान, दो लाख लोगों को मिलेगा रोजगार, बदल सकता है चुनावी समीकरण”. दैनिक भास्कर और जी बिजनेस की खबर के मुताबिक, एयरपोर्ट से एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा.
अलग-अलग रोजगार का आंकड़ा बता रहे समाचार संस्थानों ने बाद में एक लाख का आंकड़ा यूपी सरकार के एक ट्वीट के आधार पर बताया.
जेवर एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम का विज्ञापन आज सभी प्रमुख अखबारों में पहले पेज पर दिया गया है. टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक कदम आगे बढ़कर अपने अखबार का नाम ही बदलकर “THE AIRPORT OF INDIA” कर दिया. जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
जंतर-मंतर क्यों जरूरी? प्रदर्शन के नए ठिकानों की पड़ताल
-
The myth of the apolitical Indian