Khabar Baazi
अमेरिकी पत्रकार पर म्यांमार ने दर्ज किया आतंकवाद और देशद्रोह का केस
म्यांमार ने गिरफ्तार किए गए अमेरिकी पत्रकार डैनी फेनस्टर पर दो नए आरोप लगाए है. सरकार ने फेनस्टर पर आतंकवाद और देशद्रोह का आरोप लगाया है. यह जानकारी उनके वकील थान जॉ आंग ने दी है.
अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इसी साल मई महीने में म्यांमार छोड़ने से पहले गिरफ्तार किए गए पत्रकार पर केस दर्ज किए गए है. इन दोनों मामलों में अगर फेनस्टर दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें आजीवन कारावास में रहना पड़ेगा.
37 वर्षीय फेनस्टर के खिलाफ नए आरोप अमेरिका के पूर्व राजनयिक और बंधकों को छुड़ाने के लिए काम कर रहे बिल रिचर्डसन के म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग हलिंग से मुलाकात के बाद लगाए गए हैं. मिन आंग हलिंग ने 1 फरवरी को तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया था. जिसके बाद म्यांमार सेना ने पूरे देश में निर्वाचित सरकार के अधिकारियों को हिरासत में ले लिया.
पत्रकार फेनस्टर, म्यांमार के यांगून शहर में स्थित ऑनलाइन समाचार संस्थान फ्रंटियर म्यांमार के मैनेजिंग एडिटर है.
फेनस्टर के ट्रायल केस में मीडिया और नागरिकों के जाने पर रोक है. इस केस से जुड़ी कोई भी जानकारी सिर्फ उनके वकील के जरिए आती है. कई गवाहों के बयान के बावजूद यह अभी भी साफ नहीं है कि पत्रकार के खिलाफ आखिर किस अपराध के लिए केस चल रहा है.
Also Read
-
Health insurance reform should cut costs, not shift them on to patients
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
The curious case of protesters’ missing phones: Neither FIR for ‘snatching’, nor memo for ‘seizure’
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables