Khabar Baazi
टीवी टुडे नेटवर्क के इस हिंदी न्यूज चैनल का जल्द बदलेगा नाम
टीवी टुडे नेटर्वक (टीवीटीएन) जल्द ही अपने हिंदी न्यूज चैनल 'आज तक तेज' का नाम बदलकर 'गुड न्यूज टुडे' करने जा रहा है. यह नया नाम सितंबर 2021 से लागू किया जाएगा. बता दें कि इसके लिए कंपनी को सूचना प्रसारण मंत्रालय से भी मंजूरी मिल गई है.
एक्सचेंज फॉर मीडिया की खबर के मुताबिक टीवी टुडे ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को दी गई एक सूचना में कहा कि, सूचित किया जाता है कि कंपनी के एक निदेशक मंडल ने हिंदी समाचार चैनलों में से एक का नाम 'आज तक तेज' से 'गुड न्यूज टुडे' में बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.
वर्ष 2004 में लॉन्च हुए न्यूज चैनल 'आजतक तेज' को 'तेज' नाम से भी जाना जाता है. इस चैनल को समाचार दर्शकों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया था. ‘टीवी टुडे नेटवर्क’ को ‘इंडिया टुडे ग्रुप’ द्वारा प्रमोट किया जाता है.
कंपनी समाचार चैनल आज तक, तेज को 24 घंटे हिंदी में प्रसारित करती है. वहीं इंडिया टुडे टेलीविजन का अंग्रेजी में प्रसारण करती है. इसके अलावा कंपनी दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में ‘इश्क 104.8 एफएम’ नाम से रेडियो स्टेशन भी चलाती है. वहीं कंपनी वीडियो चैनलों के साथ-साथ आज तक और इंडिया टुडे की वेबसाइटें भी संचालित करती है.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra