Khabar Baazi
नॉर्थ ईस्ट के नौ डिजिटल मीडिया संस्थानों ने बनाया अपना नया संघ
नॉर्थ ईस्ट के नौ मीडिया संस्थानों ने नैडकॉम (NADCOM) नाम से अपना नया संघ बनाया है. इस एसोसिएशन का कहना है कि इस नए मंच का उद्देश्य भारतीय समाचार मीडिया उद्योग में सदस्यों के हितों को बढ़ावा देना, सहायता करना, प्रोत्साहित करना और उनकी रक्षा करना है. यह मंच प्रेस की स्वतंत्रता को बढ़ावा और उसकी रक्षा के लिए खड़ा रहेगा.
एक्सचेंज4मीडिया की खबर के मुताबिक एसोसिएशन का अध्यक्ष सुजाता गुरुंग चौधरी (नॉर्थ ईस्ट नाउ), निदेशक अफरीदा हुसैन (इनसाइड एनई) और महासचिव जयंत डेका (द न्यूज मिल) को चुना गया है.
नॉर्थईस्ट एसोसिएशन फॉर डिजिटल कम्युनिकेशन एंड मीडिया (नैडकॉम) ने पुष्टि की है कि एसोसिएशन कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के साथ एक गैर-लाभकारी कंपनी के रूप में पंजीकृत है. इन संस्थानों में गुवाहाटी स्थित ईस्ट मोजो, जी प्लस, इनसाइड एनई, नॉर्थ ईस्ट नाउ, टाइम8 और द न्यूज मिल, शिलांग स्थित द नॉर्थ ईस्ट टुडे (टीएनटी), गारो हिल्स स्थित हब न्यूज और गंगटोक स्थित द सिक्किम क्रॉनिकल शामिल हैं.
Also Read
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
A BJP worker in Uttarakhand objected. Voters in Kichha who never knew him are off the roll
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test