Khabar Baazi
इंडिया टुडे ने पीएम को लेकर किए गए ट्वीट पर पत्रकार को नौकरी से निकाला
इंडिया टुडे ग्रुप ने पत्रकार श्याम मीरा सिंह को ट्विटर पर किए गए एक पोस्ट को लेकर नौकरी से निकाल दिया. पत्रकार ने पीएम मोदी को लेकर ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने "बेशर्म पीएम" शब्द का उपयोग किया था.
19 जुलाई को श्याम ने अपने टर्मिनेशन लेटर को ट्विटर पर साझा किया. इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल की एचआर बिजनेस पार्टनर वांछा गर्ग द्वारा भेजे गए मेल में, सोशल मीडिया पर इंडिया टुडे ग्रुप की नीतियों और आचार संहिता का हवाला देते हुए बताया गया है, “वो विशेष रूप से सोशल मीडिया का उपयोग उन समाचारों के लिए करने की सलाह देते हैं जो चैनल द्वारा प्रकाशित या प्रसारित किए गए हों. इसके लिए नहीं कि वो व्यक्तिगत विचार साझा करें.”
मेल में बताया गया है कि श्याम मीरा को इस संबंध में पहले ही "दो बार चेतावनी" मिल चुकी थी. लेकिन वह दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर पाए. उन्होंने अपने ज्वाइनिंग के समय सोशल मीडिया को लेकर कंपनी की नीति पर हस्ताक्षर किया था इसलिए कंपनी उनकी सेवाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त करती है.
न्यूज़लॉन्ड्री से बात करते हुए श्याम मीरा कहते है, “उन्हें कभी कोई ‘औपचारिक चेतावनी’ नहीं मिली थी. केवल वर्चुअल मीटिंग होती थी, जिसमें लगभग 90 कर्मचारी शामिल होते थे, जो सोशल मीडिया के रूल रेगुलेशन पर चर्चा करते थे. लेकिन उन्हें व्यक्तिगत रूप से कभी भी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई, न तो मौखिक रूप से और न ही लिखित रूप में.”
श्याम मीरा ने कहा, “उनके ट्वीट उनकी राजनीति को नहीं दर्शाते हैं. पीएम मोदी को बेशर्म कहना यह नहीं दिखाता कि मैं किसी दल का समर्थन करता हूं. पीएम ने पिछले कुछ वर्षों में जिस तरह का काम किया है, उसके कारण मैंने उन्हें बेशर्म कहा. यह अपशब्द नहीं है.”
पिछले सात महीनों से आज तक से जुड़े श्याम मीरा कहते हैं, “उन्होंने अपने ट्विटर बायो में बताया हैं कि उनके विचार पूरी तरह से व्यक्तिगत हैं. टर्मिनेशन लेटर से पहले न तो मुझे कोई ईमेल आया और न ही चैनल की तरफ से कोई कॉल किया गया.”
नौकरी से निकाले जाने पर श्याम कहते हैं, “मेरी शिकायत चैनल से नहीं, सरकार से है. मैं इसके लिए सरकार को दोषी मानता हूं, क्योंकि यहां पत्रकारों के लिए एक सुरक्षित वातावरण नहीं बनाया जिसमें पत्रकार उनसे सवाल कर सकें, उन्हें 'बेशर्म' कह सकें.”
इंडिया टुडे कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन डेस्क ने न्यूज़लॉन्ड्री के सवालों पर जवाब देते हुए कहा हैं कि, “ उन्हें (श्याम मीरा) नौकरी से बर्खास्त इसलिए किया गया क्योंकि वह लगातार कंपनी के सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन कर रहे थे.”
कंपनी का पूरा जवाब पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
जंतर-मंतर क्यों जरूरी? प्रदर्शन के नए ठिकानों की पड़ताल
-
The myth of the apolitical Indian