Khabar Baazi
केंद्र सरकार ने कार्टूनिस्ट मंजुल के खिलाफ ट्विटर को कार्रवाई करने को कहा
केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को मशहूर कार्टूनिस्ट मंजुल के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है. सरकार की तरफ से ट्विटर को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि, मंजुल की प्रोफाइल ‘भारतीय कानूनों का उल्लंघन’ करता है.
ट्विटर ने कार्टूनिस्ट को भेजे एक मेल में सरकार द्वारा कार्रवाई करने की बात बताई है. कंपनी ने कहा, भारत सरकार से उसे मंजुल (@Manjultoons) की प्रोफाइल के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है. हालांकि अनुरोध के बावजूद ट्विटर ने मंजुल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है.
मंजुल ने ट्विटर द्वारा भेजे गए मेल का स्क्रीनशॉट अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, “जय हो मोदी जी की सरकार की!” सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने लिखा, “शुक्र है मोदी सरकार ने ट्विटर को ये नहीं लिखा कि ये ट्विटर हैंडल बन्द करो. ये कार्टूनिस्ट अधर्मी है, नास्तिक है. मोदीजी को भगवान नहीं मानता.”
ट्विटर ने अपने मेल में मंजुल को सलाह दी है कि वो कानूनी सलाह ले सकते हैं, और अदालत में सरकार के अनुरोध को चुनौती दे सकते है.
बता दें कि कोविड की दूसरी लहर के दौरान ट्विटर ने केंद्र सरकार के आदेश के बाद 52 ट्वीट्स हटा लिए थे. केंद्र ने दावा किया कि वे फर्जी खबरें फैला रहे थे, लेकिन इनमें से अधिकांश ट्वीट स्वास्थ्य संकट से निपटने के लिए महत्वपूर्ण थे.
इस दौरान मंजुल ने भी कई कार्टून बनाए जो कि सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हुए.
यह मामला ऐसे समय में आया है, जब कथित कांग्रेस टूलकिट और नए आईटी नियमों कि वजह से ट्विटर और मोदी सरकार के बीच तनातनी चल रही है.
Also Read
-
‘Vote Bachao, Desh Bachao’: The INDIA bloc rally at Ramlila Maidan, as it unfolded
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant