Khabar Baazi
दिल्ली हाईकोर्ट ने रेप केस मामले में पत्रकार वरुण हिरेमथ को दी अग्रिम जमानत
दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को बलात्कार के आरोपी पूर्व टीवी एंकर वरुण हिरेमथ को अग्रिम जमानत दे दी है. वरुण पर दिल्ली के एक होटल में 22 वर्षीय युवती से रेप करने का आरोप है.
कोर्ट ने पत्रकार द्वारा दायर याचिका पर यह फैसला सुनाया. इसके पहले कोर्ट ने हिरेमथ की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए कहा था कि वह जब भी जांच में जरूरत होगी, वह शामिल होते रहेंगे.
गौरतलब है कि 22 वर्षीय युवती ने पत्रकार पर 23 फरवरी को चाणक्यपुरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. युवती ने आरोप लगाया था कि दिल्ली के एक होटल के कमरे में उसके साथ बलात्कार किया गया.
इससे पहले निचली अदालत ने वरुण के खिलाफ गैर जमानती वांरट जारी किया था. साथ ही कोर्ट ने पत्रकार की तरफ से बार-बार सहमति से यौन संबंध बनाने की बात को भी खारिज कर दिया था.
Also Read
-
‘Feels like career over’: The online campaign to intimidate women part of CJP protest
-
Modi govt spent Rs 910 crore on print ads in 5 years; Times of India biggest beneficiary
-
One year after Dharali: The growing cost of building in a fragile Himalaya
-
Protest to crackdown: The aftermath of Jantar Mantar
-
क्या थार बन गई है 'मर्दानगी' का सिंबल? लड़कियों ने क्या कहा